
- कादीपुर में आजादी के बाद से काबिज अध्यक्ष का टूटा तिलिस्म,भाजपा के खाते में गई सीट।
- कोइरीपुर में इस बार बसपा तो दोस्तपुर में सपा व लंभुआ में निर्दली ने लहराया परचम।
सुल्तानपुर।जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षी पर भाजपा कब्जा जमा ले।सीएम-डिप्टी सीएम का जादू काम नही आया।ऐसे में चार नगर पंचायतों में से एक पर भाजपा,सपा,बसपा व निर्दल ने कब्जा जमा लिया।
आजादी के बाद से कादीपुर में काबिज निर्दल अध्यक्ष को हटा भाजपा ने जमाया कब्जा-

यहां पर वोटो की गिनती पर नजर डाली जाए तो शुरू से ही प्रभु राज सिंह(2127) व विजय भान सिंह मुन्ना(1471) के बीच आगे पीछे दिखाई देते रहे।अंत में प्रभु राज सिंह को हरा भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल(2198) ने जीत हासिल कर सबको चौका दिया।सपा से कपिल मुनि को केवल 148मत में संतोष करना पड़ा।फिलहाल यहां पर कई बार से विजय भान सिंह अध्यक्ष थे।इनकी माता भी थी।लेकिन चर्चा थी कि कोई विकास नहीं कराए थे।फिलहाल वोटरो ने इस तिलिस्म को तोड़ दिया।
- कोइरीपुर में भाजपा की सीट पर बसपा ने कर लिया कब्जा

यहां पर पिछली बार भाजपा की सुधीर साहू का कब्जा था।इस बार उनकी पत्नी सीमा साहू मैदान में थी।उन्हे हराने के लिए बसपा ने पूर्व अध्यक्ष रह चुके कासिम राइन की पत्नी रूबीना बानो को उम्मीदवार बनाया था।बसपा को सपा ने समर्थन दे रखा था।ऐसे में बसपा की रूबीना बानो को 2152 मत पाकर जीत गई।वही भाजपा की सीमा साहू2083मत में संतोष करना पड़ा।यहां पर चाहे पार्क हो,अस्पताल या शौचालय सब में ताला लटकता रहता है,विकास से कोसो दूर है।पता तो यहां तक चला है कि पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ जांच हुई तो करोड़ों के घोटाले सामने आ सकते हैं

- विधायक से नाराजगी की वजह बनी भाजपा प्रत्याशी की हार-
सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कई राउंड की गिनती में बसपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दिया।फिर सपा भी सामने आ गई।ऐसे में सपा प्रत्याशी की जीत हो गई।पता चला है कि भाजपा विधायक राजेश गौतम ने दोस्तपुर में कोई विकास कार्य नहीं किए है।बानगी के तौर पर चाहे दोस्तपुर से कादीपुर मार्ग की दुर्दशा हो या बस अड्डे व चौक में शौचालय की दरकार,जर्जर पुल।

ऐसे में विजेता सपा प्रत्याशी शकुंतला पत्नी रमेश को कुल 2684 मत मिले।वहीं दूसरे स्थान पर रही भाजपा प्रत्याशी सोनी पत्नी दिनेश गौतम को 1742 मत प्राप्त हुए।बसपा की संजूलता को 1376 मत प्राप्त हुए।

- लंभुआ में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बजाय निर्दल के अवनीश सिंह बन गए अध्यक्ष
लंभुआ नव सृजित नगर पंचायत हैं। यहां सीट पर कब्जा करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक आए।यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी आए।लेकिन वोटरों को रिझा नही सके। लंभुआ नगर पंचायत में निर्दल के अवनीश कुमार सिंह उर्फ अंगद सिंह (3310)अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अतेंद्र जायसवाल को 2127 मत पाकर हार गए।वही बसपा की रोहिणी पटेल को1329 मत मिले।भाजपा के विजय त्रिपाठी को 1881मत मिला।निर्दल से कुसुम सिंह 1711मत मिला।