Friday, August 21, 2026
Light
Dark

विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के नए एसपी:- अपराधियों के खिलाफ रखते है जीरो टॉलरेंस,एसपी चारु को 112 की कमान

सुल्तानपुर.।उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल का तबादला कर दिया। 18 दिसंबर 2023 से गोंडा के एसपी पद पर तैनात विनीत जायसवाल को अब सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, विनीत जायसवाल ने गोंडा में करीब 976 दिनों के कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम कार्रवाई की।वही सुल्तानपुर की तेज तर्रार एसपी चारु निगम ने अपने 6 माह के कार्यकाल में बड़े बड़े अपराधियों कमर तोड़ रखी थीं, इसके साथ ही जिले के सत्ताधारी नेता भी एसपी के सख्त कार्रवाई के जद में रहे।एसपी चारु ने दिन रात मेहनत करके जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हमेशा फील्ड में नजर आई।इसके साथ ही चारु निगम ने नियमित रूप से थानों के निरीक्षण,जनसुनवाई में तुरंत कार्रवाई,जनता के साथ बेहतर संवाद के माध्यम से सुल्तानपुर की जनता के दिल मे खास जगह बना लिया।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

विनीत जायसवाल के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में शिवदीन की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुठभेड़ में कार्रवाई की थी। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल ने शिवदीन की बहन की शादी धूमधाम से कराई और उसका पूरा खर्च भी वहन किया। उनके इस कदम की काफी चर्चा हुई थी।

लोकसभा चुनाव से लेकर कजरी तीज तक संभाली व्यवस्था

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में भी विनीत जायसवाल की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में गोंडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए। महिला अपराध के मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई के साथ साइबर अपराध पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों के करोड़ों रुपए वापस कराए गए। कई अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस लाइन को मॉडल बनाने पर जोर

एसपी रहते हुए विनीत जायसवाल ने गोंडा पुलिस लाइन को मॉडल पुलिस लाइन के रूप में विकसित करने पर भी काम किया। यहां पुलिस कैफे, पुलिस जिम और पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शिशु क्रेच की सुविधा विकसित की गई। भ्रष्टाचार के मामलों में भी कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा वर्ष 2024 और 2025 में गोंडा के ऐतिहासिक कजरी तीज मेले को सकुशल संपन्न कराने में भी पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। अब विनीत जायसवाल सुल्तानपुर की कमान संभालेंगे.।