Sunday, June 14, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर के 23 वर्ष पूरे:अखंड मानस पाठ के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, भव्य भंडारे का आयोजन

सुल्तानपुर।जिले के धनपतगंज विकास खंड क्षेत्र में स्थित हनुमतपुरम पिपरी साईंनाथपुर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 23वां स्थापना दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर स्प्रिचुअल एडवांसमेंट और संकट मोचन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।संकट मोचन फाउंडेशन के संरक्षक और अप्रवासी भारतीय स्वामी रामानंद (डॉ आरएस द्विवेदी) महाराज के मार्गदर्शन में लोक कल्याण के लिए अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया।इस पावन मंदिर की स्थापना डॉ. रामा एस द्विवेदी के प्रेरणास्पद प्रयासों एवं संकल्प से हुई थी। विगत 23 वर्षों से यह मंदिर श्रद्धा, भक्ति, सेवा एवं जनकल्याण का केंद्र बना हुआ है। यूएसए की संस्था की अध्यक्षा अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में मंदिर ने 23 वर्ष पूरे किए हैं।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

मंदिर की स्थापना 2003 में अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री 1008 नृत्य गोपाल दास महाराज की उपस्थिति में हुई थी। काशी और वृंदावन के संतों ने हनुमानजी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंदिर के गर्भगृह में हनुमानजी की आशीर्वाद मुद्रा में प्रतिमा के साथ राजाराम दरबार, राधे कृष्ण, आदि शक्ति दुर्गा माँ और शिवलिंग की स्थापना स्वामी सर्वानंद सरस्वती जी व काशी के विद्वत संत डॉ प्रभाकर जी महाराज ने कराई है।इन 23 वर्षों में मंदिर ने भक्ति, सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण की पावन परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया है।

प्रभु श्री हनुमान जी की असीम कृपा एवं सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यह दिव्य यात्रा सफलतापूर्वक जारी है। ट्रस्ट के महासचिव/वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी ने स्थापना दिवस में मौजूद सभी भक्तों व श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंदिर के मीडिया प्रबंधक अनुराग द्विवेदी,कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,स्थानीय व्यवस्थापक अभिषेक द्विवेदी, मन्दिर के पुजारी श्री अनिल शास्त्री ने संकट मोचन हनुमान जी से समस्त भक्तों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सीता शरण त्रिपाठी,भाजपा नेता विशाल शुक्ला,पूर्व प्रचार श्याम बहादुर द्विवेदी,बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवी प्रसाद पाण्डेय,संपादक सुनील राठौर,अभिनव द्विवेदी,एडवोकेट शुभम मिश्र,अमित द्विवेदी, सहित सभी अन्य भक्त गण मौजूद रहे।