Wednesday, May 13, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर में खुलेआम घूम रहे आरोपी, परिजन हुए बेघर

पुलिस चौकी,थाना समेत एसपी से फरियाद फिर भी दबंगों के हौसले है बुलंद, चौकी इंचार्ज हो चुके है सस्पेंड।

बल्दीराय, सुल्तानपुर। जिले की कमान भले ही तेजतर्रार एसपी के हाथ में है। दिन प्रतिदिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।एक पक्ष के कई आरोपी जहां पर जेल में है वहीं दूसरे पक्ष के तीन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।इनकी धमकी से समूचा परिवार घर छोड़ कर रिश्तेदार अथवा परिचित के यहां रहने को मजबूर हैं।इसी प्रकरण में पुलिसिया लापरवाही पर पुलिस चौकी देहली बाजार के दरोगा राकेश ओझा को सस्पेंड कर इतिश्री कर ली गई हैं।

मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा एंजर गांव का है।जहां पर निमंत्रण में शामिल होने के दौरान जमकर मारपीट हुई थी।बाद में इलाज के दौरान एक ही मौत हो गई थी।घटना के बाद से लोकल पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी।जब मौत हो गई तो आनन फानन में सुरेश सिंह समेत कई को जेल भेज दिया गया।जबकि सुरेश सिंह व सुरेंद्र सिंह के मध्य हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज है। पीड़िता सीमा सिंह का आरोप है कि मारपीट में दोनों पक्ष लहूलुहान हुए थे।इलाज आज भी चल रहा है।जब से पुलिस ने मेरे पति व देवर समेत अन्य को जेल भेज दिया हैं।ये दूसरे पक्ष के दबंग सुरेंद्र सिंह,शशांक सिंह,आरती,पूनम, शांती सिंह मुझे व मेरे बच्चे देवरानी आदि को घर में रहने नहीं दे रहे है।पीड़िता सीमा सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी,थाने के साथ ही डायल 112 पर शिकायत की तो उनके सामने भी आरोपी दबंगई करते हुए गाली गलौज,धमकी देते रहे। डायल 112 के जाने के बाद उक्त लोग घर में घुसकर जेवरात,नकदी व सारा सामान उठा ले गए।जिसकी शिकायत एसपी से भी किया है एसपी भी प्रकरण को अनसुना कर दिया।यदि हम सब को पुलिस ने मदद की तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करूंगी।इससे कभी भी बड़ी वारदात हो सकती हैं।