Tuesday, May 12, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर में असलहे से लैश बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग ने युवक को उतारा मौत के घाट,फैली सनसनी

सुल्तानपुर । देर शाम अज्ञात बदमाशों ने कुड़वार थाना क्षेत्र में युवक माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में बैठाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और सीओ सिटी सौरभ सामंत सहित पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।आरोपियों के धर पकड़ के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

बुधवार शाम लगभग 6:45 बजे, मृतक माता प्रसाद पांडेय नरवापार कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस पर अपनी स्कार्पियो से उतरे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वे गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर एसपी चारू निगम भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया, पुलिस को एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। प्रॉपर्टी डीलर प्लॉटिंग (जमीन की खरीद-बिक्री) से जुड़े कामकाज करते थे। एसपी ने जानकारी दी कि किसी अज्ञात हमलावर ने पीछे से आकर उन्हें गोली मारी थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी और एसओजी (SOG) की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। एसपी चारू निगम ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी कर रही है।

एसपी ने बताया, परिजनों ने अभी किसी पर भी सीधा शक जाहिर नहीं किया है। कुछ अपुष्ट बातें सामने आ रही हैं, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हम जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। साल 2023 में मृतक हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था।

Ashok Kumar Dwivedi (Advocate High Court),RTI Activist
To me, a lawyer is basically the person that knows the rules of the country. We’re all throwing the dice, playing the game, moving our pieces around the board, but if there is a problem the lawyer is the only person who has read the inside of the top of the box.