
- शिक्षा और विद्यालय के लिये समर्पित हैं कान्ती सिंह
- शिक्षक दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा की जाएंगी पुरस्कृत
जयसिंहपुर सुलतानपुर: (दुर्गा प्रसाद,संवाददाता) तहसील क्षेत्र के माडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा की प्रधानाध्यापिका कान्ती सिंह के राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु चयनित होने के उपलक्ष्य में राजनरायन सिंह संस्थापक राज हास्पिटल घासीपुर, सुल्तानपुर एवं सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्रवक्ता महात्मा गांधी इंटर कालेज कालेज सुलतानपुर व डाक्टर आर0पी0सिंह सेवा निवृत्त अपर निदेशक स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश एवं आरoपी०शुक्ला सेवानिवृत्त जिला जज एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापिका को विद्यालय पहुंचकर बधाई देते हुए सम्मानित किया। बधाई कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक साहित्यकार सर्वेशकान्त वर्मा सरल ने किया।



इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर आये हुए विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रधानाध्यापिका कान्ती सिंह को पुष्प गुच्छ, डायरी और कलम भेंट कर सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कान्ती सिंह के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित होने की बधाई दी गई। सम्मान समारोह के इस अवसर पर राज हास्पिटल घासीपुर सुल्तानपुर के संचालक राज नरायन सिंह, वरिष्ठ सर्जन, सेवानिवृत्त निदेशक स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश डाक्टर आर पी सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चों में मिष्ठान वितरण कराया गया। पुरस्कार के लिए चयनित कान्ती सिंह के विद्यालय की ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचे मिडिया बन्धुओं का भी उचित आदर सम्मान किया गयाविद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा प्रसार, बच्चों से लगाव, बच्चों में प्रतिभा निखार का अवलोकन करने के बाद सेवा निवृत जिला जज आर पी शुक्ला ने कहा कि वास्तव में कान्ती सिंह विद्यालय और शिक्षा के प्रति समर्पित और पुरस्कार के योग्य हैं।

प्रधानाध्यापिका कान्ती सिंह ने सम्मान हेतु विद्यालय में आए विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया । सम्मान समारोह के इस अवसर पर ,विद्यालय के सहायक अध्यापक राकेश कुमार, मोइनुद्दीन, श्रद्धा, शिक्षा मित्र केशकुमार सिंह, रीना सिंह उपस्थित रहे।सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में समाज को सच का आइना दिखाने वाले मीडिया वन्धुओं की उपस्थिति पर कान्ती सिंह के पति विनोद कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया। सभी ने प्रधानाध्यापिका कान्ती सिंह के राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु चयनित होने की खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।