
- छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, बनाई उत्कृठ रंगोली
- राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
जयसिंहपुर सुलतानपुर।(दुर्गा प्रसाद, संवाददाता) ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए समर्पित राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन दिखाया।
जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के सेमरी बाजार में स्थित राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा नौ से बारहवीं तक की छात्राएं शामिल हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से खूबसूरत आकृतियों में बनी रंग बिरंगी छवियों को उकेरा।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने सरस्वती वीणा, सारस आलेख, वृत्ताकार आलेख व भारत के मानचित्र के साथ चंद्रयान 3 का रॉकेट बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 बी1 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वही कक्षा 10ए की छात्राओं ने द्वितीय व कक्षा 12 बी2 छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने सभी छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। रंगोली एक प्राचीन कला है। विभिन्न रंगों से खूबसूरत आकृतियों में बनी रंगोली मनुष्य के मन में प्रसन्नता का भाव पैदा करने के साथ ही परिवार को एकता में पिरोने का संदेश भी देती हैं। इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कौशल का विकास करना है। राज मांटेसरी इंटर कॉलेज छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस मौके पर छात्रा नसरीन, अर्पणा, साक्षी, प्रिया, कोमल, हर्षिता, गरिमा, आर्या सिंह, वर्षा, वैष्णवी, आस्था, सान्या, शिक्षक रानी सिंह, निधि सिंह, इंद्रभान यादव, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।