
अयोध्या में दर्शन करने पहुंची वृद्ध महिला का CO बीकापुर ने कराया उपचार, मदद को लेकर चर्चाएं आम
सीओ डॉ राजेश तिवारी ने मेले में आई बुजुर्ग महिला की सेवा कर लोगो की दिलो में बनाई जगह।
अयोध्या।मेले में श्रद्धालुओ की मदद में आगे आए सीओ डा. राजेश त्रिपाठी की पहल से अयोध्या पुलिस की खूब सराहना हो रही है।
डा. त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धालु गणों तथा दर्शनार्थीयों को हर संभव मदद का ध्यान रखा जा रहा है।एक वृद्ध महिला दर्शन को आई थी जो बीमार लग रही थी।उसे चिकित्सक को बुला कर इलाज कराने साथ ही पुलिस कर्मी को भेज कर दर्शन भी कराया गया। जनपद गोंडा से आई बुर्जुग महिला रानीवती उम्र 90 वर्ष हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन करने आई थी जो अचानक बीमार हो गई थी,

वही समस्तीपुर से आई बुर्जुग महिला 88 वर्षीय कमला देवी भी भीड़ होने के कारण सीढ़ी पर बैठी थी और गर्मी के कारण उन्हें उल्टी हो रही थी। जिस पर उसको भी ओआरएस का घोल देने के साथ ही चिकित्सक से उपचार के बाद उन्हें महिला पुलिस लगाकर दर्शन कराया।फिलहाल श्रद्धालुगणों ने सीओ के इस कार्यशैली पर अयोध्या पुलिस को भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।