
- तिकोनिया पार्क में राष्ट्रीय शिल्पी सम्राट चंद्रगुप्त का मनी जयंती, हुआ सम्मान।
सुल्तानपुर। जनपद के तिकोनिया पार्क में राष्ट्र नायक चंद्र गुप्त मौर्य का पखवाड़ा जन्मदिन व सम्मान ऐतिहासिक कार्यक्रम मनाया गया।
मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party)के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) ने कहा कि हमारा समाज सामाजिक कार्यक्रमों के साथ राजनीतिक विरासत को अब लाए क्योंकि बिना राजनीति के हम चंद्रगुप्त मौर्य के सपनों को पूरा नहीं कर सकते हैं। प्रतापगढ़ सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हम समाज को जोड़ने के लिए सरकार के साथ भी और समाज के साथ भी रह कर हम एक राजनैतिक क्रांति को पैदा करेंगे जो सुल्तानपुर के लिए ऐतिहासिक रहा। मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन बड़े भैया ने बताया कि हम 36 जनपद में संगठन कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय संगठन को एक मंच पर लाकर मजबूत करने का जो देश है वह कारवां निरंतर चलता रहेगा।
जिला कार्यक्रम प्रभारी बाल गोविन्द मौर्य ने बताया कि कादीपुर, जयसिंहपुर,लंभुआ बल्दीराय से सैकड़ों साथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर के चंद्रगुप्त मौर्य के ऐतिहासिक जन्म उत्सव को मनाया है। यह समाज के लिए गौरव की बात है।मेरी बंधुत्व के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर उर्फ मुन्ना के द्वारा बताया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से राजनैतिक चेतना के साथ हम समाज को एक मंच पर लाने का जो प्रयास किया था वह सफल रहा। इसौली विधायक ताहिर खान ने बताया कि मौर्यवंशी का जो गौरव है उस गौरव को देखकर विधानसभा में राष्ट्र शक्ति चंद्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए बात उठाऊंगा और निश्चित तौर से घोषित भी कर लाऊंगा जिसका लोगों ने समर्थन किया। संजय कुमार मौर्य ने इतिहास के पन्ने को खोलते हुए भारत की संस्कृत और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में गहन जानकारी दी उन्होंने बताया राजस्थानी कवि बांके दास ने इन्हें मौर्य को संसार प्रसिद्ध वीर कहा। वियतनाम की जनता ने अमेरिका के 56000 सैनिकों को मारकर गिरा दिया था जिस पर एक इतिहासकार ने वहां के शासक से इसकी जानकारी हासिल करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह कला मैंने भारत से चंद्रगुप्त मौर्य के द्वारा उठाई गई रणनीति से सीखी है जिससे वह विदेशी आक्रांताओं और अन्य राजाओं के ऊपर विजय प्राप्त की थी मातृ शक्ति के रूप में विनीता कुशवाहा जी ने आधी आबादी की तरफ इशारा करते हुए बताया कि महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना ही होगा तब जाकर के देश के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।
इस मौके पर प्रमोद कुमार मौर्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़, विनीता कुशवाहा, मौर्य बंधुत्व क्लब भारत इंजीनियर रामअचल मौर्य प्रदेश अध्यक्ष मौर्य बन्धुत्व क्लब अध्यक्षता माननीय देवी प्रसाद में वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोक गायक के रूप में धनंजय कुशवाहा प्रदीप कुमार मौर्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में विद्यमान रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए। सुरेश कुमार मौर्य संपादक लेनिन टाइम्स, पवन कुमार मौर्य जिला अध्यक्ष युवा मौर्य बंधु क्लब, हरिप्रसाद मौर्य संरक्षक, कामता प्रसाद मौर्य, सोहनलाल मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, गुलाब मौर्य, श्याम बहादुर मौर्य लेखपाल, अशोक कुमार मौर्य, हीरालाल मौर्य एडवोकेट जिला अध्यक्ष अशोक सेवा समिति, डॉ इंद्रजीत मौर्य, बृजभूषण मौर्य, राकेश कुमार मौर्य हौसला प्रसाद मौर्य, सम्राट अशोक क्लब अमेठी, डॉ अशोक कुमार मौर्य, दीपक मौर्य, रामनारायन मौर्य, राकेश कुमार मौर्य , राधेश्याम मौर्य, रामचंद्र मौर्य, बृजभूषण मौर्य भोलानाथ मौर्य, अशोक सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता हीरालाल मौर्य, रामकुमार मौर्य, हरिराम मौर्य, शिवप्रसादज मौर्य आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।