Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

भाजपा के 43 वें स्थापना दिवस पर बोले भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन नरायन :-आपस में भाई चारा कायम रहे यही भाजयुमो का लक्ष्य….

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजापा के 43 वें स्थापना दिवस पर समाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर सहभोज व स्वच्छता कार्यक्रम।

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 43 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा सुल्तानपुर के द्वारा जिले के 26 मंडलों में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन नारायन सिंह के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक समरसता भोज, का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाअध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने बताया कि इसौली विधानसभा में सुधांशु सिंह ,अंश द्विवेदी,व शौर्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सुल्तानपुर विधानसभा में अंकुर तिवारी,दीपू शुक्ला व सानू के नेतृत्व में सफल कार्यकम का आयोजन हुआ।वहीं लंभुआ विधानसभा में अभिनव सिंह,धर्मेंद्र वर्मा व हिमांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को चार चांद लगा।नगर मण्डल में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व सुनील वर्मा रहे| लभ्मुआ विधानसभा का कार्यक्रम अभिनव सिंह व धर्मेन्द्र वर्मा, हिमांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चिकित्सा शिविर में उपजिलाधिकारी वन्दना पाण्डेय रही।इसी क्रम में जयसिंहपुर विधानसभा में गौरव मौर्य व कादीपुर विधानसभा में अतुल व सर्वेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का सिर्फ एक ही लक्ष्य था जो लोग अभी जात पात और भेदभाव में जी रहे हैं उनको समाज से निकालकर आपस में भाईचारे को बढ़ावा देना है।और स्वास्थ शिविर के माध्यम से जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं। वो शिविर में आकर उनका निशुल्क इलाज व लाभ उठाएं।युवा मोर्चा के द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंडलों में उपस्थित देवस्थल , तलाब ,नदी के घाटों की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई।

जिससे लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलें और वे उसको अपने जीवन में अपनाएं और स्वस्थ रहें।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न तिवारी, प्रकाश नारायण ,सत्य प्रकाश, मानसिंह, दीपू शुक्ला, प्रशांत कसौधान, स्पर्श पांडे, हेमंत तिवारी, योगेश सिंह ,अमित सिंह, राहुल,वैभव मिश्रा,दीपक उपाध्याय ,अभिषेक किशनयादव ,पंकज, लाल बहादुर विश्वकर्मा, सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारीगण व जिला पदाधिकारीगण लगें रहें।