
- पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर हाल में बने सदस्य- अशोक सिंह
- –अटेवा का लगातार सघन सदस्यता अभियान जारी।
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन बहाली तभी संभव है जब ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनेंगे।जरूरत पड़ने पर सरकार का चक्का जाम कर सके।
शुक्रवार को अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में कूरेभार ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री राजेश गौतम एवं फुलौना न्याय पंचायत प्रभारी नरेन्द्र प्रताप ने सामूहिक रूप से सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को अटेवा का सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा अटेवा की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया।

उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली ही अटेवा का एक मात्र मुद्दा है,पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु द्वारा 1 अक्टूबर 2023 लक्ष्य रखा गया है।आज तक अटेवा ने जो कहा वह करके दिखाया है जिसका प्रमाण पारिवारिक पेंशन एवं 5 राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली है।इसलिए सभी लोग अटेवा का सदस्य बनें एवं आने वाले निर्धारित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हों।ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या पहुंचने का आवाह्न किया।
फुलौना न्याय पंचायत प्रभारी नरेन्द्र प्रताप ने अटेवा का सहयोग करने की सबसे अपील की।इस मौके पर उषा सिंह हेड मास्टर एवं समस्त स्टाफ क्रमशः समरजीत वर्मा,राम महेश सिंह,हरिश्चंद्र गुप्ता,अंजू सिंह, रीना सिंह,सोनू वर्मा,विक्रम सिंह,एवं नरेन्द्र प्रताप,सुनील कुमार, आशीष मिश्र,अमरनाथ,राम सकल,अरुण बर्मा अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रा. शिक्षक संघ,पवन कुमार पाण्डेय,रूपा जायसवाल, सीमा, दीपशिखा, छाया सिंह,पंचायत बिभाग से विपिन यादव एवं अमरजीत आदि लोगों ने अटेवा की सदस्यता ग्रहण किया।