Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर नगर पालिका में कई सभासदों ने दोहराया इतिहास:-कई निर्दल व बागी भी बन गए सभासद..

  • सुल्तानपुर की नगर पालिका में कई सभासद को फिर बंधा जीत का सेहरा
  • कई निर्दल व बागी भी बन गए सभासद।

सुल्तानपुर।नगर पालिका सुल्तानपुर की कैबिनेट इस बार कुछ अलग सी दिख रही हैं।यहां पर आए परिणाम में 11सभासद यदि भाजपा के है तो11निर्दल सभासदो ने भी परचम लहराया है।वही एक सपा,कांग्रेस व आप ने भी जीत हासिल की हैं।

  • ऐसे भी है सभासद जिनकी कई बार हो चुकी है जीत-

जब नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई तो भाजपा में दावेदारी की लंबी सूची बन गई।ऐसे में एक दो वार्डो में भाजपा ने खाटी भाजपाइयों को टिकट देने के बजाय मैनेज टिकट मिल गया।इसके बावजूद कई भाजपाई जब नामांकन कर दिए तो।भाजपा जिलाध्यक्ष ने संस्तुति ले दर्जनों को बाहर रास्ता जरूर दिखाया।वही भाजपा के प्रवक्ता विजय रघुवंशी के भतीजे आशीष सिंह भी शास्त्री नगर से टिकट मांग रहे थे उन्हें जब नही मिला तो वे निर्दल लड़ गए।लेकिन उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही इसलिए नहीं की गई क्योंकि उनकी पकड़ मजबूत रही।वहां से सभासद रेनू सिंह पत्नी अजय सिंह दोबारा निर्वाचित हुई है। दिनेश चौरसिया चौथी बार ठठेरी बाजार से सभासद चुने गए हैं।, 04वीं बार मीना जायसवाल पत्नी मनीष जायसवाल शाहगंज से विजई बने है।विवेक नगर वार्ड से कई बार संजय कप्तान कांग्रेस से चुनाव जीते हैं।वही बढ़ैयाबीर वार्ड से तीसरी बार प्रवीण मिश्रा भाजपा से सभासद बने हैं।

  • भाजपा से बागी हुए भी बन गए सभासद

भाजपा ने भले ही खाटी भाजपाइयों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया रहा हो।लेकिन वार्डो की जनता ने उन पर ही विश्वास जताते हुए वोट दिया जिसका नतीजा रहा कि उन्हें जीत मिल गई।लाल डिग्गी वार्ड में भाजपा के निर्भय सिंह को हराकर निर्दल रहे दीप सिंह ने जीत दर्ज कराई। सीताकुंड वार्ड से निर्दल अरुण तिवारी ने भाजपा के सभासद डा.संतोष सिंह को करारी शिकस्त दी हैं।वही हर बार निर्दल जीत का परचम फहरा रहे सुधीर तिवारी की माता शशि तिवारी के सिर पर तीसरी बार जीत का सेहरा बंधा है। करौंदिया वार्ड से अनीता सोनकर निर्दल चुनाव जीती हैं।पलटन बजार से जाहिद हुसैन गुड्डू निर्दल बने है।राईन नगर से अफजल अंसारी निर्दल जीते है।पयागीपुर से भाजपा से निकाले गए गिरीश मिश्रा निर्दल चुनाव जीते हैं।नारायणपुर से अखिलेश मिश्रा भाजपा से जीत हासिल की हैं। घोसियाना से कंचनलता भाजपा से जीत दर्ज कराई हैं। भाजपा से योगेश मिश्रा दरिया पुर व आदर्श नगर से विजय जायसवाल चुनाव जीते हैं।गभड़िया से उमा देवी नबीपुर से अरविंद यादव चुनाव जीते हैं।निर्दल वार्ड 15 से अंतिमा गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता व जमालगेट से मोहम्मद आरिफ,पुरानी बाजार से सुशीला देवी राजू पीको,खैराबाद से अरशद चुनाव जीते है। डिहवा से पूर्णिमा चौधरी सपा से लाला का पुरवा से हिना आप से चुनाव जीती हैं।