
- सुल्तानपुर में सांसद संवाद केन्द्र पर डाॅ मुखर्जी एवं संजय गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि
- सांसद मेनका गांधी व उनके पुत्र वरुण गांधी ने दिल्ली स्थित शांति उपवन में अर्पित की श्रधांजलि
- एक दुर्घटना ने बदल दी देश की राजनीति की दिशा
सुलतानपुर।जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 70 वीं व संजय गांधी की 43 वीं पुण्यतिथि पर जिला पंचायत परिसर स्थित सांसद संवाद केन्द्र पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपाइयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वही पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रभक्त के साथ भारत की राष्ट्रीय एकता-अखण्डता का श्रेष्ठ नायक बताया।वही संजय गांधी को एक दृढ़ निश्चयी एवं दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा देने वाला नेता बताया।कहा दोनों महापुरुषों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,विजय त्रिपाठी,प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह,शशीकांत पाण्डे,विजय सिंह रघुवंशी,संजय सिंह कमांडर, संदीप सिंह,आशीष सिंह रानू,रमेश सिंह टिन्नू, आकाश जायसवाल, राम चरित्र पाण्डे, दिनेश चौरसिया, इन्द्रदेव मिश्रा,रामचन्द्र दूबे,भाजपा नेता अनवर खां,शिवप्रसाद यादव, गणेश राणा सहित पार्टीजनों ने दोनों महापुरुषों को पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी को पुत्र व पत्नी ने दी श्रद्धांजलि..
पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण गांधी के साथ पहली बार उनकी बेटी अनसुइया गांधी भी अपने दादा संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शांतिवन में पहुंची। अनसुइया ने अपने पिता के साथ दिवंगत दादा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
- विमान हादसे में हुई थी मृत्यु
बता दें कि 23 जून 1980 को विमान हादसे में संजय गांधी का निधन हो गया था। कांग्रेस में उनकी छवि कद्दावर नेता के तौर पर थी। वे युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। निधन के बाद उनकी की अंत्येष्टि शांतिवन में की गई थी। यहां पर संजय गांधी का स्मारक बना है। पुण्यतिथि पर हर साल उनके बेटे वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ शांति वन आते रहे हैं। पहली बार उनके साथ अनसुइया गांधी अपने दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंची।