Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का गवाह बनी सुल्तानपुर की कलश यात्रा,यूपी में स्थापित किया गौरव..

सुलतानपुर की अमृत कलश यात्रा ने यूपी में स्थापित किया गौरव

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह की अगुवाई में वृहद आयोजन

सुल्तानपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शहीद बहादुरों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा किया हैं। जिसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने अमृत कलश अभियान के तहत जिले की 65 ग्राम पंचायतों में शहीदों की याद में मिट्टी को एकत्रित करते हुए भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया।

बल्दीराय तहसील से जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व एसडीएम विदुषी सिंह ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के मद्देनजर 70 किमी लंबी कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा तहसील की 65 ग्राम सभाओं से होते हुए देर शाम जिला मुख्यालय पर पहुंची। डीएम कृतिका ज्योत्सना व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कलश यात्रा का स्वागत किया। अमृत कलश यात्रा में 5 फिट ऊंचाई का कलश तैयार किया गया,जिसका वजन करीब 36 किलो के आसपास था। जिले की कलश यात्रा ने यूपी में गौरव स्थापित किया है। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति की झलकियां भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी सुल्तानपुर की कलश यात्रा

ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि आज यह यात्रा निकालकर हम संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ग्राम की मिट्टी हमारे घर परिवार की मिट्टी राष्ट्रीयता के बारे में सबसे बड़ा संदेश है कि हमारा भारत देश एक है। हम लोग यही संदेश देना चाहते हैं की एकता में बहुत बल है। आज हम बल्दीराय से निकाल करके जो जा रहे हैं इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। आज हमारे वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश के कलश को लेकर 28, 29 तारीख तक शायद दिल्ली भी पहुंचना है। सबसे बड़ा संदेश राष्ट्र की एकता को लेकर के है।

हमारे जो युवा साथी है उन सबने मिलकर कहा कि कुछ किया जाए तो हमने सोचा कि चलिए अच्छी तैयारी किया जाए। तैयारी तो सारे देश में की जा रही है। सब तरीके से तैयारी है पूरे प्रदेश में भी। इस कलश यात्रा को निकालने का संदेश यह है कि हम सभी शहीद वीर जवानों नमन, धरती पुत्रों को नमन, वंदानीयों को नमन हम भारत की राष्ट्रीयता और एकता एवं भाईचारा बना रहे।