Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के अवध पब्लिक इंटर कॉलेज में ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन..विजेता छात्रों को मिला पुरस्कार..

Report:-Durga Prasad Sultanpur

जयसिंहपुर,सुलतानपुर।सेमरी बाजार कस्बे के महमूदपुर सेमरी में स्थित अवध पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में रविवार को यादवेश सेवा संस्थान द्वारा संचालित ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 21 विद्यालय के 185 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक गया प्रसाद यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

प्रतियोगिता में बच्चो को विज्ञान के कुछ प्रश्न पूछे गए। जिसका बच्चो ने उत्तर पुस्तिका में उत्तर दिया। जिसमे बालक वर्ग में शिव प्रसाद अग्रहरी को प्रथम, अर्पित यादव को द्वितीय व अंश पाल को तृतीय स्थान मिला। वही बालिका वर्ग में विभा को प्रथम, सूची दुबे को द्वितीय व तनु पाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय की प्रबंध निदेशक बृजेश यादव ने स्मृति चिन्ह व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की विज्ञान हमारे ज्ञान और सम्यक जीवन का आधार है। प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर विज्ञान को मानव कल्याण के लिए स्थापित करने की जरूरत है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोकीनाथ, प्रधानाध्यापक राम सुखी यादव, शिक्षक अरविंद यादव समेत समस्त अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रही।