Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में हुआ रामनाम संकीर्तन,जरूरतमंदों को बांटे कंबल

पुण्यतिथि पर याद की गई स्व जगपती।

बलदीराय,सुल्तानपुर।ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।उसके पहले स्व. जगपति देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर 24 घंटे का रामनाम सकीर्तन किया गया।

यह संकीर्तन व पुण्यतिथि ब्लाक के ग्राम पूरे तुलसीराम तिवारी का पुरवा में हुआ।पहुंचे अतिथियों व क्षेत्रीय लोगो ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस मौके पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण् किया।वही ब्लाक के चिकित्साधिकारी डा.रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, भाजपा जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, डा.जेके श्रीवास्तव, देवी प्रसाद तिवारी, राजेंद्र प्रताप तिवारी,रुप नारायण तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, सत्य प्रकााश् तिवारी,पत्रकार प्रवीण तिवारी, भाजपा के सेक्टर प्रमुख व कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र कुमार तिवारी,भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र ने बारी बारी गरीब महिलाओं व पुरुषों को कंबल भेंट किया।

अयोध्या भाजपा के जिला प्रभारी व अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मिथलेश त्रिपाठी रहे।इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा. रमेश ने इस पहल को सराहा।कहा कि इसके लिए तिवारी परिवार धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने चिकित्सीय क्षेत्र के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं को साझा किया। ब्लाक के अस्पताल के बेहतरीन सुविधा मुहैया कराने के लिए आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैं। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।इससे पहले अयोध्या से आए आचार्य ने मंगलाचरण से अतिथियों का स्वागत किया।आचार्य संजय वैदिक के संयोजन में स्वागत कार्यक्रम हुआ। करीब सौ लोगों को कंबल प्रदान किया गया।इस मौके पर रामनगरी के संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय, नंदिनी नगर गोंडा ग्रुप के प्राचार्य डा. अजय मिश्रा, उद्यमी अंजनी गर्ग, राहुल सिंह, ललित तिवारी, रामजीत तिवारी, नवीन तिवारी, कपिल तिवारी, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, कारीभीट के प्रधान पप्पू, दुर्गेश प्रजापति, सुनील, भानु, एबीवीपी के नेता विपुल, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्र शुक्ला ने किया। आभार ज्ञापन देवी प्रसाद तिवारी ने किया।