Monday, April 28, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में डॉ आर ए वर्मा फिर से बने जिलाध्यक्ष:-रोड शो में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत..

डॉ आर ए वर्मा को दुबारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रोड शो के दौरान हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा और जोश के साथ अपने जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

जयसिंहपुर सुलतानपुर।(दुर्गा प्रसाद,संवाददाता) जिले में भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से हुंकार भरी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी के हाई कमान के दिशा निर्देशन पर जिले की बागडोर एक बार फिर डॉक्टर आर् ए वर्मा (Dr R A Verma District President BJP Sultanpur) को सौंप दी है।

दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में काफी बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है यही नहीं बल्कि रोड शो के दौरान जगह-जगह चौराहे पर फूल मालाओं से अपने जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने गोसाईगंज बाजार ,महादेवपुर चौराहा ,उघड़पुर , बरोसा चौराहे पर पहुंचते ही जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ उनके साथ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए योगी मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव को लेकर निशाना भी साधा।

इस दौरान वहां पर मौजूद भाजपा नेता रत्नेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश शुक्ला, मुंगर ग्राम प्रधान अनूप वर्मा, गोविंद पांडे दिनेश यादव सियाराम वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिलकर फूल मालाओं से अपने जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।