Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बाइक रैली निकाल कर मांगा जनता से समर्थन…

  • भाजपाइयों के साथ सड़क पर निकले हजारों वोटर,दिखे लामबंद।

सुलतानपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं न लाव लश्कर के साथ आज शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली और आम जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान के प्रति जागरूक किया। अपरान्ह लगभग 4 बजे शहर के सीता कुण्ड घाट पर दोपहर से ही युवा उत्साही भाजपाइयों का हुजूम पहुॅचना शुरू हो गया। जिसके पश्चात इक्कीस ब्राह्मणों ने शंख बजाकर मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ हुआ।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन,नगर भाजपा अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयुक्त संयोजन में सैकड़ों मोटर साइकिल सवार भाजपाइयों का हुजूम भारत माता की जय,भाजपा जिन्दाबाद, नगर का चेयरमैन कैसा हो, प्रवीन अग्रवाल जैसा हो जैसे नारे लगाते हुए सीता कुण्ड धर्मशाला से पर्यावरण पार्क,एम.जी.एस. चौराहा,हेनिमैन चौराहा,राहुल टाकीज,बाधमण्डी, दरियापुर आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए शाहगंज चौराहा पहुॅचा।जहॉ पर आम जनता ने भाजपाइयों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। भाजपाइयों की बाइक रैली कलेक्ट्रेट,केश कुमारी कालेज,गोला घाट, डी.एम. बंगला, नगर कोतवाली, कुड़वार नाका,ओवर ब्रिज, निराला नगर पुलिस चौकी, विवेकनगर, एम.एस. बी. स्कूल, घोसियाना, गभड़िया, महुअरिया, पयागीपुर, लक्ष्मणपुर, सौरमऊ, ओमनगर, राहुल चौराहा, मेहमान होटल, तिकोनिया पार्क से दीवानी चौराहा होते हुए पुनः सीताकुण्ड धर्मशाला पर पहुॅच जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।

सभा को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प ले लिया है।कार्यक्रम को शहर विधायक विनोद सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, ऋषिकेश ओझा, भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा सहित कई प्रमुख भाजपाइयों ने सम्बोधित किया।