Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुलतानपुर नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत…

  • नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किया अपील

सुलतानपुर।नगर निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल के समर्थन में हर दिन कोई न कोई पार्टी का पदाधिकारी जिले में आ रहे है। नगर के बढैयावीर,गोलाघाट, अवान्तिका गली,पशु चिकित्सालय रोड, यादव बस्ती, लाई मंण्डी रोड, प्रेमचन्द्र पार्क, जी.आई.सी रोड, बस स्टेशन आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा जिला प्रभारी एंव प्रदेश मंत्री शंकर गिरि,पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामचंद्र मिश्र,वरिष्ठ नेता ऋषिकेश ओझा पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जगजीत सिंह छंगू,आकाश जायसवाल, संजय सोमवंशी,रजनीश मिश्र, आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारियों ने जीत के लिए वोट करने की अपील किया।

वही भाजपा प्रत्याशी प्रवीन अग्रवाल ने नगर के शास्त्रीनगर, शाहगंज, घोसियाना, डाकखाना चौराहा, गन्दानाला, अन्नू चौराहा, गॉधी नगर आदि क्षेत्रों में आम जनों से भेंट किया। इस दौरान समाजिक संस्था भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी का भावपूर्ण स्वागत किया और उन्हें समर्थन देने की घोषणा की।

इस मौंके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीन अग्रवाल की छवि बेदाग एंव साफ सुथरी हैं।प्रवीन अग्रवाल ने दस वर्षो तक नगर वासियों की सेवा की है।जिसके चलते वे ऐतिहासिक मतों से जीतेगें।आज जनसंपर्क में अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, आलोक आर्य, विजय सिंह रघुवंशी,आकाश जायसवाल, रमेश सिंह टिन्नू,आशीष रानू,सचिन चोपड़ा, अवधेश शुक्ला, अरूण द्विवेदी, द्वारिका द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव दीपू, मनोज शुक्ला, सौरभ पाण्डेय ,प्रदीप मि सिंह, अजय सिंह फौजी आदि मौजूद रहा।