Wednesday, July 16, 2025
Light
Dark

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बोले विधायक विनोद सिंह:- बेटी को बचाना और पढ़ाना हमारी जिम्मेदारी..

जनता दर्शन और क्षेत्रभ्रमण के जरिए लोगों से रूबरू हुए विधायक विनोद सिंह

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार का किया वितरण

सुल्तानपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह निरन्तर प्रतिदिन कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता जनार्दन से मिलकर फरियादियों की समस्या निस्तारण करते नजर आए।

इसके बाद विधायक विनोद सिंह राम नरेश त्रिपाठी सभागार में महिला कल्याण विभाग कार्यक्रम में का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनार्तगत प्रशस्ति पत्र और सहयोग राशि देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा कहा कि बेटी समाज की अहम अंग है। जिनको बचाना और पढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, सीडीओ अंकुर कौशिक समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।