Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया संकल्प दिवस..

  • संगठन के 62 जनपदों की कार्यकारिणी ने मनाया संकल्प दिवस

सुल्तानपुर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को संगठन हर वर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाते हैं। संगठन के 62 जनपदों की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को संकल्प दिवस को बढ़-चढ़कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर के पदाधिकारियों ने वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु मालवीय व अमर बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष विजय प्रधान, वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा, जिला युवा महामंत्री अंकित अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रहरी आदि कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।