
-शिक्षा मित्र संगठन ने दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को सौंपी गयी आर्थिक सहयोग राशि।
लम्भुआ,सुल्तानपुर। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन लम्भुआ के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा व संरक्षक के.सी. मिश्रा सहित उपस्थिति लोगो ने मृतक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रध्दांजलि अर्पित की।शिक्षको व शिक्षामित्र ने एकत्रित 126500/एक लाख छब्बीस हजार पाँच सौ(61500 नगद व 65000 पूर्व मे खाते मे) धनराशि मृतक की पत्नी को दिया गया।

मृतक घनश्याम चौरसिया की पत्नी कान्ती देवी को धनराशि दिया गया। महामंत्री प्रदीप यादव ने अन्य परिवारिक लाभ दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया। व.उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार को की हमेशा मदद करता रहेगा।विदित हो कि घनश्याम चौरसिया (45 वर्ष) शिक्षामित्र प्रा वि.राजा उमरी वि.क्षे. लम्भुआ मे कार्यरत थे। जिनका विगत 16 सितम्बर 2023 को लम्बी बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये।इस दुखद अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा,संरक्षक के.सी.मिश्रा ,महामंत्री प्रदीप यादव,राम शिरोमणि वर्मा व.उपाध्यक्ष,भारत यादव(जिला कोषाध्यक्ष) राम सुभावन यादव अध्यक्ष लम्भुआ विवेक सिह,जय प्रकाश यादव, अभिषेक उपाध्याय,जीत लाल मौर्य बाल्मीकि वर्मा,इन्द्र जीत वर्मा पूर्व प्रधान,प्रधान राम प्रकाश सरोज,दिनेश चौरसिया , राम चन्द्र,बृजेश कुमार, आदि मौजूद रहे ।