
- महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी बने सर्वेश कांत तो जिलाध्यक्ष बने राजबहादुर राना व अजय अनहद
- –भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ का हुआ गठन।
सुलतानपुर।भारतीय साहित्य परिषद और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में रामरती नन्हकू वर्मा महाविद्यालय में डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप की अध्यक्षता एवं आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के कुशल संचालन में पत्रकार महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।मनोनीत मंडल प्रभारी,जिला प्रभारी,जिला सचिव को राष्ट्रीय संयोजक ने माला पहनाकर स्वागत किया।कवि मुंशी प्रेम चंद की जयंती पर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु सहित अन्य पदाधिकारी साहित्यकारों और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय,प्रयागराज से आए सीनियर पदाधिकारी प्रदीप सिंह,मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी,सूर्य प्रकाश तिवारी की मौजूदगी में डा.उपाध्याय ने अवध साहित्य अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए समस्त कलमकारों को यथा योग्य सम्मान पत्र , पुष्प पत्रम्,अंग वस्त्रम् से विभूषित किया और समाज, राष्ट्र के सृजन में कलम चलाने का आह्वान किया।वही डॉ उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महासंघ के साहित्यिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।जिसकी घोषणा सर्व सम्मत से अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा सरल को मंडल प्रभारी बनाया।
सुलतानपुर की कमान जिला प्रभारी राज बहादुर राना एवं जिला सचिव ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि और अमेठी जिला प्रभारी अजय जायसवाल अनहद एवं सचिव उदय राज वर्मा उदय के पद नियुक्ति की घोषणा की।जिस पर सम्मानित साहित्यकारों और पत्रकार बंधुओं ने सहमति जता कर शुभकामनाएं ज्ञापित किया।