Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

Sultanpur News:-अनुशासनहीनता के चलते भाजपा पार्टी ने जय बहादुर सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता,प्रवेश कुमार सिंह को मिली मोतिगरपुर मण्डल महामंत्री की कमान

Report:-Durga Prasad Sultanpur

  • अनुशासनहीनता व अभद्र आचरण व कार्य-व्यवहार के कारण हटाए गए मंडल महामंत्री जय बहादुर सिंह।

दस्तक भारत ब्यूरो

सुलतानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने मोतीगरपुर मण्डल महामंत्री जय बहादुर सिंह को अनुशासनहीनता व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने पर मंडल महामंत्री पद से हटा दिया गया।उनके स्थान पर प्रवेश कुमार सिंह को मंडल का महामंत्री बना दिया गया है।

मोतीगरपुर मंडल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष डॉ वर्मा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि मण्डल महामंत्री जय बहादुर सिंह के आचरण एवं कार्य-व्यवहार के कारण संगठन एवं पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि 13 फरवरी को मण्डल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा से मिलकर मण्डल महामंत्री जय बहादुर सिंह को हटाकर प्रवेश कुमार सिंह को मंडल महामंत्री बनाने का आग्रह किया।मण्डल अध्यक्ष के आग्रह पर जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने मण्डल महामंत्री जय बहादुर सिंह को हटाकर प्रवेश कुमार सिंह को मण्डल महामंत्री बनाने की सहमति दे दी है।