Wednesday, June 18, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने दी बड़ी सौगात:-महुअरिया रोड़ का 02 करोड़ रु से होगा जीर्णोद्धार..

पूजन के साथ जिलाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

सुल्तानपुर।लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से गभडिया को जाने वाले महुअरिया सम्प्क मार्ग की सड़क,नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भूमि पूजन कर प्रारम्भ कराया। जिसमे करीब दो करोड़ की लागत का अनुमान है और स्वीकृति भी मिल गई है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि महुवरिया मार्ग कई वर्षों से अत्यन्त जर्जर अवस्था में था, जिस पर हमेशा जलभराव की रिथिति बनी रहती थी,इस मार्ग पर कई बडे विद्यालय हैं साथ ही यहां काफी घनी आबादी क्षेत्र है,जिस मार्ग से स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस तथा वाहनों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता
है, उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों तथा आम जनमानस की मॉग पर पालिका द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, शासन द्वारा 1320 मी0 की लम्बाई में डामरीकृत सड़क एवं दोनों पटरियों पर कवर्ड आरसीसी नाला निर्माण केकार्य की स्वीकृति प्रदान करते हेतु धनावंटन किया गया है, इस सड़क व नाला निर्माण पर लगभगदो करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी।

02 माह में पूरा होगा सड़क व नाले का निर्माण

पालिका द्वारा गुणवतापरक सड़क व नाले का निर्माण लगभग 02 माह मे ‘पूर्ण करा लिया जायेगा, जो सीधा सम्पर्क मार्ग होगा। सडक की दोनोंपटरियों पर निर्माण के उपरान्त वृक्षारोपण भी कराया जायेगा।उक्त कार्य की बढ़ते जनमानस ने सराहना की व प्रसन्नता व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थानीय सभासद अन्तिमागुप्ता व सन्दीप गुप्ता के संयोजन में किया गया, जहां सभा का संचालन सभासद प्रवीण मिश्रने किया। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा,समाजसेवी डा. सुधाकर सिंह, केन्द्रीय महामन्री भाजपा, सुशील त्रिपाठी, समस्त वार्डों के सभासद व पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सहायक अभियन्ता आलोक सिंह अवर अभियन्ता नीलम कुमारी व अन्य कर्मचारीगण तथा राज कुमार सिंह,अखिलेश मिश्रा, डॉ राजीव शर्मा, नितिन सिंह, राजेश पांडे, अजय तिवारी बृजेश सिंह, अनूप सिं, मोहम्मद नईम., वीें्र गुप्ता, शेखर जायसवाल., सहित स्थानीय लोग व अन्य गणमान्य बन्धु मौजूद रहे।