Monday, April 28, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या,पहले दी धमकी फिर किया काम तमाम..

झगड़े के बाद आरोपी ने किया था काट डालने का ऐलान,

बेलगाम हो गई है जिले की पुलिस,आए दिन हो रही हत्याएं,फिर भी उच्चाधिकारी मौन।

जयसिंहपुर,सुल्तानपुर।(दुर्गा प्रसाद,संवाददाता)जिले में एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पहले काट डालने का आरोपी ऐलान किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सूचना एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह व डाग स्क्वायड टीम ने जायजा लिया।देर शाम एसपी सोमेन बर्मा ने भी जायजा लिया है।पड़ोस के दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

खैर इसमें दो दिन पहले हुए विवाद में लोकल पुलिस एक्शन लिया होता तो यह वारदात टल सकता था।जिले की पुलिस इन दिनों क्राइम कंट्रोल पर कम ध्यान दे रही है।हत्या ये भी जमीनी विवाद में हो रही है। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मधुबन गांव में बीती रात तुलसीराम निषाद (70) की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्याकर दी। तुलसीराम घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित खेत की रखवाली के लिए छप्पर डालकर रहता था। बीती रात भी वो घर से भोजन आदि करके खेत पर पहुंचा। जहां उसकी बदमाशों ने हत्या कर दी। सुबह जब घर वाले वहां पहुंचे तो लहूलुहान शव देखकर वे चीखने-चिल्लाने लगे। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

हत्या का मुकदमा मोनू निषाद व अन्य के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। वही थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि शराब पीकर गाली-गलौज करने की बात सामने आ रही है। इनका ये बयान किसी के गले नही उतर रहा है।जबकि दो दिन पहले हुए विवाद में पुलिस गई होती तो हत्या बच गई होती।

मृतक की पौत्री ने बताया 02 दिन पहले हुआ था विवाद,सूचना के बाद भी नही आई पुलिस

यह घटना कालोनी में मकान निर्माण को लेकर हुई। मृतक की पौत्री ने बताया कि सोनू निषाद से परसों भी विवाद हुआ था।कल भी दूसरों को बुलवाकर झगड़ा किए थे। गाली-गलौज किए थे। हम लोग बोले तो मारने के लिए दौड़े थे। बुड्ढे दादा बोले हम तुमको बाल डालेंगे रात बीतने नहीं पाएगी। हुआ भी वही।