Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में मेरी माटी मेरा देश से गायब मिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम,डीएम ने लिया मामले को संज्ञान..

  • डीएम बोली जांच कर शामिल कराया जायेगा संग्राम सेनानियों के नाम।
  • दूबेपुर ब्लाक के कटावां में सबसे ज्यादा है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार।

सुल्तानपुर।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम ही सूची से गायब मिले हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों में काफी आक्रोश देखा गया। डीएम ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए परिजनों से छूटे नामों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम ने कहा कि अधिकारियों से जांच कर उन्हें पुनः सूची में शामिल किया जाएगा।शहर के केश कुमारी इंटर कॉलेज में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत संकल्प कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने हाथ में माटी लेकर छात्र छात्राओं के साथ संकल्प लिया कि हम राष्ट्र उन्नति की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

वही दुबेपुर ब्लॉक के कटावा ग्राम पंचायत में रंगमंच के जरिए कुरीतियों को दूर करने का आवाहन किया गया। पूर्व विधायक के बेटे रूपेश सिंह ने कहा कि किसी सरकार में सेनानियो व उनके परिजनों की कोई सुधि नहीं लेता था।इस सरकार में पीएम मोदी के आवाहन पर पूरे देश में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम कर याद किया जा रहा है।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ डिंपल सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत होने की जरूरत है। प्रधान रिंकू सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है।

1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन करने वाले राम हर्ष सिंह, हेमराज देवी पत्नी राम हर्ष सिंह रामप्रताप त्रिपाठी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 11 माह तक जेल काटने वाले जितेंद्र कुमार मिश्रा के परिजनों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जंग बहादुर सिंह जो कि 1942 में जेल की यातनाए सही। उनके पुत्र को सम्मानित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।ग्रामीण श्याम बहादुर पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि राजनैतिक पृष्ठभूमि और अफसरों ने अभी तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बहुत उपेक्षा की है। सूची से कई नाम तक गायब हो गए हैं। यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है।वही डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूची से हट गए हैं। उनका नाम त्रुटि बस गायब हो गया है। ऐसे परिजन हमें सूचित करें।अफसरों को लगाकर जांच कराते हुए उन्हें सूची में वापस स्थान दिया जाएगा।कभी-कभी त्रुटि बस ऐसा हो जाता है।