Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर के भदैयां के प्रा०शि०स० का त्रयवार्षिक निर्वाचन में दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित दिनेश उपाध्याय औऱ मंत्री विपिन यादव …..

  • प्रा०शि०स० का त्रयवार्षिक निर्वाचन क्षेत्रीय इकाई भदैया में सम्पन्न।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाईयों के त्रयवार्षिक अधिवेशन में विकास क्षेत्र भदैया में दिनेश उपाध्याय अध्यक्ष विपिन यादव मंत्री और प्रमेंद्र विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय इकाईयों में चल रहे त्रयवार्षिक अधिवेशन में ब्लॉक इकाई भदैया निर्वाचन संपन्न हुआ। नगर निकाय चुनाव के कारण क्षेत्रीय इकाई भदैया का चुनाव स्थगित करना पड़ा था। क्षेत्रीय अधिवेशन भदैया में पर्यवेक्षक राजीव मिश्रा, चुनाव अधिकारी द्वारिका प्रसाद यादव, कृष्ण चंद्र मिश्र रहे। अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दिनेश उपाध्याय ने किया जिनके प्रस्तावक धर्मेंद्र कुमार राय समर्थक संजय कुशवाहा रहे। मंत्री पद हेतु बिपिन यादव ने नामांकन किया जिनके प्रस्तावक अखिलेश मिश्रा समर्थक शिव शंकर वर्मा थे। कोषाध्यक्ष पद पर प्रमेंद्र विक्रम सिंह जिनके प्रस्तावक आशुतोष सिंह समर्थक रवि प्रकाश श्रीवास्तव थे।नियत समय तक अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष पद हेतु एक ही नामांकन प्राप्त हुआ जो वैध पाया गया।

पर्यवेक्षक राजीव मिश्र ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि दूसरी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर दिनेश उपाध्याय, मंत्री विपिन यादव और तीसरी बार कोषाध्यक्ष प्रमेंद्र विक्रम सिंह निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राम आशीष मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, कलहु पाल,राधे श्याम मौर्य और समस्त शिक्षकों ने सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाए दी।

  • 2001में दिनेश ने संगठन में शुरू की इंट्री-

दिनेश उपाध्याय सन 1999 से परिषदीय बेसिक शिक्षा में कार्यरत हैं। सन 2001में क्षेत्रीय इकाई निर्वाचन में पहली बार ब्लॉक मंत्री पद पर चुनाव लडे और निर्विरोध निर्वाचित हुए। तब से लगातार 2018 तक ब्लॉक मंत्री रहे और शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहे। 2018 में पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चुनाव लडे और निर्विरोध निर्वाचित हुए। संगठन ने 2017 में तब के जिला मंत्री श्रीचंद मौर्य के सेवानिवृत होने पर जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी दे दी। 2022 के जिला त्रयवार्षिक अधिवेशन में जिला मंत्री पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए। 22 साल से शिक्षक राजनीति में सक्रिय और शिक्षक समस्यायों के समाधान के लिए तत्परता के कारण ही इनकी लोकप्रियता जिले में ही नही प्रदेश में भी हैं। प्रांतीय संगठन के पदाधिकारी भी इनकी नीतियों की प्रशंसा करते हैं। विरोधी भी इनकी कार्यशैली का लोहा मानते हैं।इस निर्विरोध निर्वाचन पर शिक्षको ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी हैं।