Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

एक्शन मोड में सुल्तानपुर नवागत डीएम:- पहले दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण,दिया दिशा निर्देश…

  • कार्यालयों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सुलतानपुर । जनता दर्शन के बाद नवागत डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों की साफ-सफाई के साथ-साथ अभिलेखों के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

नवागत जिलाधिकारीने जिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारी कमल श्रीवास्तव से जानकारी प्राप्त की। कम्प्यूटर में फीड फाइलों के विषय में जानकारी सम्बन्धित पटल सहायक से प्राप्त की। उन्होंने संयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व सहायक पटल पर अधिकारियों से सम्बन्धित अभिलेखों अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया।


उन्होंने निरीक्षण में जनसुविधा केन्द्र, आई.जी.आर.एस. सेल सहित राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार रखने तथा उन पर सम्बनिधत स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सहीं एवं व्यवस्थित पायी। उन्होंने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया।इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, उप जिलाधिकारी कहकशाॅ अंजुम सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहा।