
- शातिर गौ तस्कर की 75 लाख की संपत्ति की गई कुर्क
बल्दीराय,सुल्तानपुर। शातिर गौ तस्कर नौशाद खिलाफ बल्दीराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75लाख रु की संपत्ति कुर्क कर दी है।
एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ व एसओ की मौजूदगी में 75 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम रवीश गुप्ता के आदेश पर बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने 14 (1) गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई किया। मुनादी कराते हुए 65 लाख का मकान और 10 लाख का पिकअप वाहन किया सीज किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह बोले, सात गंभीर मुकदमे पहले से बल्दीराय थाना में दर्ज है। शातिर अभियुक्त नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी इसौली, थाना बल्दीराय का रहने वाला है।