
सुल्तानपुर में राजस्व अभिलेखों के रखरखाव व अधिवक्ताओं फरियादियो की सुविधा का रखे ख्याल- गौरव दयाल
-मंडलायुक्त अयोध्या ने कलेक्ट्रेट, तहसील सदर व स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण।
-मंडलायुक्त ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दिए सख्त आदेश
सुलतानपुर। न्यायिक व राजस्व अभिलेखों का रिकार्ड रूम के साथ अदालतों पर रखरखाव बेहतर रखा जाय।अधिवक्ताओं/ फरियादियों हेतु बैठने,पार्किंग व पेयजल,शौचालय की व्यवस्था की जाय।आगामी चुनाव को लेकर मतगणना स्थल,स्ट्रांग रूम व बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए।ये निर्देश मंडलायुक्त अयोध्या, मण्डल गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने दिए।



गुरुवार को मंडलायुक्त श्री दयाल कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न अनुभाग, न्यायालय तथा परिसर का अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या अजय कान्त सैनी व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एस0एल. सुधाकरन, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा मंडलायुक्त अयोध्या मंडल, अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक का ओडीओपी उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट किया गया। अपरजिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला द्वारा अपर आयुक्त अयोध्या, मण्डल अयोध्या का ओडीओपी उत्पाद मूंज क्राफ्ट का मोमेन्टो भेंट करने के साथ ही गार्ड आफ आनर दिया गया।
उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न पटलों यथा-राजस्व सहायक पटल, अभिलेखों/पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जेए पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आरसी रजिस्टर, आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, जनसुविधा केन्द्र, नजारत अनुभाग में न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने अपने निरीक्षण में राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति, अभिलेखागार में साफ-सफाई, प्रकाश तथा अग्निशमन यंत्रों, बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार/परगनावार रखने तथा उन पर सम्बन्धित स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सहीं एवं व्यवस्थित पायी।
जिले में लंबित राजस्व वादों को निपटाने का दिया आदेश
मण्डलायुक्त अयोध्या ने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया।तत्पश्चात मंडलायुक्त द्वारा तहसील सदर पहुँचकर जिलाधिकारी के साथ तहसील सदर का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख रखाव, कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो रूम में आर-6 रजिस्टर का निरीक्षण कर अमलदरामद, गार्ड फाइल, दाखिला सूची रजिस्टर, दैवीय आपदा, विविध प्रपत्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, वरासत अभियान, राजस्व वसूली, भूलेखों का सत्यापन तथा तहसील सदर में साफ-सफाई सेवा पंजिका, केस डायरी, राजस्व भू अभिलेखागार में पुराने रिकार्डों से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली से सम्बन्धित रजिस्टर, व्यापार कर/विद्युत देय आदि पंजिका का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में पुराने मामलों से सम्बन्धित पत्रावलियों का गहन निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लंबित मुकदमों के निस्तारण की प्रगति पर सराहना व्यक्त की।
चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए आईजी व कमिश्नर दिखे सख्त
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नवीन मण्डी अमहट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, काउटिंग सेन्टर, कंट्रोल रूम, मण्डी परिसर की साफ-सफाई, वैरीकेटिंग, लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चुनाव के दृष्टिगत लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का विस्तृत रूप से सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दी गयी गाइडलाइन का सभी अवलोकन कर लें। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान अनुपालन की जाने वाली सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं व वैरीकेटिंग आदि को ससमय सुनिश्चित कर लिया जाय।मंडलायुक्त द्वारा सभी नोडल अधिकारी, एआरओ, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी हैण्डबुक का अद्यतन अवलोकन अनिवार्य रूप से कर लिया जाय।
कमिश्नर के आगे फरियादी का आरोप लंभुआ तहसील में बहुत है भ्रष्टाचार साहब
सदर तहसील में निरीक्षण कर रहे मंडलायुक्त गौरव दयाल से पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे खुद के जमीनी मामले में एसडीएम साहब निष्पक्ष निर्णय नही दे रहे है।आप ही कुछ करिए अन्यथा नियम विरुद्ध आर्डर कर देंगे।फिलहाल कमिश्नर के आश्वासन से पीड़ित अधिवक्ता में आस जगी है।मामला लंभुआ तहसील के मलाक दोषी पट्टी गांव का है। जहां के रहने वाले अधिवक्ता मोइन खान सिविल कोर्ट में वकालत करते है।साथ ही भाजपा के सक्रिय सदस्य है।उनके पिता इमामुद्दीन ने जमीन बंटवारे का मुकदमा वर्ष2021 में दायर किया है।लेखपाल कुर्रा/हिस्सा गलत लिख रहे है।लेकिन अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका हैं। फिलहाल अफसरों की चली होती तो अधिवक्ता अपनी बात भी न रख पता।लेकिन मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुला कर पूरी समस्या सुनी।परेशान अधिवक्ता अपना आंसू तक नही रोक सका।उन्होंने ओएसडी को देते हुए ज़बाब मांगने को कहा।वही मौजूद डीएम व एडीएम प्रशासन ने कहा कि निदान कराया जाएगा। ऐसे में देखना यह होगा कि बंटवारे के मुकदमे में कानून के मुताबिक सभी को रास्ते से जोड़ न्याय मिलता है।इसके पहले पीड़ित अधिवक्ता एसडीएम,डीएम तक के दफ्तर का चक्कर लगा चुका हैं।