Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर की शिक्षिका कांति सिंह को मिला राज्य शिक्षा पुरस्कार…

शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षा पुरस्कार से नवाजी गई कांति सिंह

जयसिंहपुर सुलतानपुर।(दुर्गा प्रसाद,संवाददाता) शिक्षक दिवस के अवसर पर जगह-जगह पर जहां उत्कृष्ट योगदान कर रहे गुरुओं का सम्मान हुआ। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया।

जिसमें शिक्षा मंत्री संदीप सिंह स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश और गुलाब देवी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद सुल्तानपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अनुपम योगदान करने वाली साहित्यकार एवं कवियत्री कांति सिंह मॉडल प्राथमिक विद्यालय वैदहा जयसिंहपुर सुल्तानपुर को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि ₹ 25000 प्रदान किया गया।कांति सिंह अपने शिक्षक पद के कार्य भार को समर्पित भाव से निर्वहन करती हैं और बच्चों में प्रतिभा निखारने का हर संभव प्रयास करती हैं।

इस उपलब्धि से जनपद वासियों में खुशी का माहौल है। आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश, डॉ राम प्यारे प्रजापति,पवन सिंह, डॉ साहित्येन्दु, रमेश चंद्र शर्मा नंदवंशी, बृजेश कुमार वर्मा, सर्वेशकान्त वर्मा, अनिल कुमार वर्मा मधुर, राज बहादुर राना आदि साहित्यकारों सहित भूपेंद्र नाथ वर्मा प्रबंधक रामरती इंटर कालेज द्वारिका गंज एवं प्रबुद्ध वर्गों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।