Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

Dastak Sultanpur:-स्वार्थ से पहले सेवा भाव’ की संकल्पना को चरितार्थ कर रही समाजसेविका मनीषा पाण्डेय …

  • यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की तरफ से कुड़वार में खिचड़ी भोज, कंबल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन
  • जिले भर के संभ्रांत पत्रकारों का हुआ सम्मान

सुल्तानपुर,कुड़वार संवाददाता(इंद्र सेन दूबे)।कड़ाके की ठंड व शीतलहर बढ़ते ही मददगारों के सेवा भाव के लिए हाथ बढने लगे है। समाज की सेवा करके ही सच्चा सुख प्राप्त किया जा सकता हैं। इसी सेवा भाव के उद्देश्य से यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट के बैनर तले समाजसेविका मनीषा पाण्डेय ने पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।इसके साथ ही जिले के पत्रकारों व विशिष्ट जनो को सम्मानित करते हुए खिचड़ी भोज कराया गया।

समारोह के शुरुआत में हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया जाय। बतौर मुख्य अतिथि जाने माने चिकित्सक डा.सुधाकर सिंह ने कहा कि गरीबी दूर न होने की बड़ी वजह नशा भी है।कोई भी दुर्गुण होगा तो निर्धनता पीछा नहीं छोड़ेगी।सभी जरूरत मंदो को नशा मुक्ति का रास्ता अपनाना होगा।चाहे कोई अमीर हो या गरीब सभी में दान की भावना होनी चाहिए।बाकी किसी निर्धन या जरूरत मंद की मदद करना कोई समाजसेविका मनीषा पांडेय से सीखे।जो हर पल तैयार रहती है। क्षेत्र की वृद्धमहिलाओं,दिव्यागों , निराश्रितों को कंबल प्रदान किया गया।

वही ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव समाज सेविका मनीषा पांडेय ने कहा कि संस्था के माध्यम समाज में सेवा भाव से समय समय पर सहयोग का कार्य किया जाता रहता है और आज जरूरतमंदो को कंबल वितरित कर ठंड से राहत का प्रयास किया गया है।साथ ही समाजसेवा में सक्रिय क्षेत्र के सैकड़ों प्रधानों व बीडीसी,जनप्रतिनिधियों सहित जनपद के पत्रकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिसमे मनीषा पांडेय ने सुप्रसिद्ध चिकित्सक व मुख्य अतिथिडॉ.सुधाकर सिंह, विशिष्ठ अतिथि व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मण्डल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप राय,वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अवधेश शुक्ला,आशुतोष मिश्र,सुभाष पाठक, विनोद पाठक,अंजनी तिवारी (फाउंडर गांव देहात),इंद्रसेन दुबे,धर्मेंद्र तिवारी,उदय प्रकाश दुबे,अनुज तिवारी,राम सूरत तिवारी,दिव्य प्रकाश मिश्रा,गया बख्श दुबे, पवन कुमार पाठक,नयन बहादुर सिंह,राज बहादुर सिंह,अभिषेक सिंह अंकुरण शामिल रहे। संचालन सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने किया। अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नारायण पांडेय ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करती समाजसेविका मनीषा पाण्डेय