Monday, April 28, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में सनसनी खेज मर्डर:-विवाहिता की चाकुओं से गोदकर हत्या,गांव के बाहर खेत में मिला शव

  • पुलिस आशनाई से जोड़कर देख रही मामला,कुछ घंटे में मिल गया हत्यारोपी।

लंभुआ,सुल्तानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है।फिलहाल कुछ ही घंटे में लंभुआ की सक्रिय पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया है।

घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैता सराय गांव की है। जहां की रहने वाली महिला सोनी (30) पत्नी सभाजीत का शव गांव के बाहर पाया गया है। बीती देर रात उसकी हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चाकुओं के निशान मिले हैं। प्रथम दृश्या मामला आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल लंभुआ कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।स्थानीय निवासी रौशन सिंह ने बताया कि एक औरत का शव यहां सरसों के खेत में मिला है। रात में उसका मर्डर हुआ है। रात में घर वाले उसे खोजते हुए पहुंचे तो ख़ून में सना शव पाया गया। हालांकि ने हत्या किसने की इस सवाल के जवाब पर रौशन ने चुप्पी साध लिया जिससे कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारा गांव का ही है। बता दें कि मृतका का पति मजदूरी करता है, मृतका तीन बच्चे हैं। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।पति सभाजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच पर गांव के ही अफजल हुसैन पुत्र हुसैन अहमद को आला कत्ल के साथ अरेस्ट कर लिया गया।

https://youtube.com/shorts/WFKFZw4SAoU?feature=share