Saturday, June 21, 2025
Light
Dark

प्राइमरी पाठशाला में अच्छी पहल:-शैक्षिक भ्रमण में बच्चों को विज्ञान व वैज्ञानिक दुनिया से कराया गया अवगत..

सुल्तानपुर।उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे तुलसीराम तिवारी, बल्दीराय के छात्र/छात्राओं ने लखनऊ के विभिन्न स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया।छात्र/छात्रा का एक दल प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र व सहायक अध्यापक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ गया। जिसे ग्राम प्रधान उधौ प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहाँ पर बच्चों ने साइंस सिटी में विभिन्न प्रदर्शनी फन गैलरी,वर्णांधता जाँच गैलरी,उत्तोलक के व्यावहारिक प्रयोग ध्वनि तरंगों का गमन,ग्लोब,दो समतल दर्पण द्वारा निर्मित अनंत गहराई का कुआं DNA माडल का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित की व 3डी शो का आनंद लिया।इसके पश्चात दल इमामबाड़ा पहुंचा जहां पर रूमी गेट, भूल-भुलैया शाही बावड़ी आदि का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित की।

प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य भौतिक विज्ञान पर आधारित दिलचस्प प्रदर्शनी को दिखाकर बच्चों में वैज्ञानिक दुनिया में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों से अवगत कराना तथा ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना था।