
हाथापाई के बीच हत्यारोपी ने मारी सीने में गोली
Sultanpur news: UP:-सुल्तानपुर में दिन प्रतिदिन हत्या मर्डर, लूट डकैती की घटनाओ के ग्राफ में बढ़ोत्तरी हो रही है।मेंसुल्तानपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शहर के एक स्पा सेंटर के बाहर 10-12 युवकों से झगड़ा हुआ। फिर हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ी कि आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। उसका शहर के एक स्पा सेंटर के बाहर युवक से झगड़ा हुआ। फिर हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ी की आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।पॉश इलाके पयागीपुर में हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। युवक के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक अभय प्रताप सिंह (22) पकड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके चाचा भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह ने बताया की भतीजे की हत्या कर दी गई है। घर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। हम उसमें व्यस्त थे। कब घर से निकल गया, पता नहीं चला। किसी से कोई विवाद नहीं था। हमारी यही मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए। वारदात की सूचना पर SP सोमेन वर्मा और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे।
SP.सोमेन बर्मा ने बताया आपसी विवाद में हुई हत्या
SP ने बताया- आपसी विवाद में हत्या हुई। परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की वजह क्लियर होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।