Sunday, June 15, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में नगर निकाय चुनाव ने पकड़ा जोर:-लंभुआ व दोस्तपुर में खरीदे गए 39 पर्चे..

  • लंभुआ में अध्यक्ष पद के 35 पर्चा तो दोस्तपुर में तीन पर्चे की हुई खरीददारी
  • नगर निकायों के अध्यक्ष पद तथा वार्ड सदस्यों के नामांकन का दूसरा दिन।

सुलतानपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 13 नामांकन पत्र क्रय किये गये है,जबकि सदस्य पद हेतु कुल अब तक 206 नामांकन पत्र क्रय किये गये है।
जिसमें से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अब तक वार्डवार कुल-03 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 37 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पंचायत दोस्तपुर में अब तक वार्डवार कुल 03 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 16 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 30 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
नगर पंचायत कोईरीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 09 नामांकन पत्र क्रय किये गये।जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 61 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 35 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 137 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु 02 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।इस प्रकार नगर पालिका परिषद सुलतानपुर व 04 नगर पंचायतों में अब तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 76 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 471 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि अब तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु अब कुल 08 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।