Wednesday, July 2, 2025
Light
Dark

जिले में पहली बार KNIPSS Engineering में होगा “Techno Fest ” का आयोजन…तकनीकी को जानने के लिए सुनहरा अवसर

  • तकनीकी महोत्सव ” प्रतिभा 2022″ के आयोजन की तैयारी पूरी


सुल्तानपुर।जिले में पहली बार कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय दिनांक 28नवंबर से 30नवंबर तक टेक्नो फेस्ट का आयोजन करने जा रहा है।जिसमे खेल तथा तकनीकी महोत्सव ” प्रतिभा 2022″ के आयोजन की तैयारियां की गयी है।महोत्सव में होने वाले खेलों के लिए मैदान को तैयार कर लिया गया है।


इस कार्य में महोत्सव के कोआर्डिनेटर सैनुद्दीन, इंचार्ज अनुराग सिंह तथा प्रदीप द्विवेदी एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ए के सिंह, कौस्तुभ कुन्दन श्रीवास्तव, संजय सोनकर तथा समस्त शिक्षक गण एवं वालंटियर छात्र जोर शोर से लगे हुए हैं। संस्थान के निदेशक डा. सरबप्रीत सिंह ने बताया कि तकनीकी संस्थान में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के खेल व तकनीकी महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न खेल तथा तकनीकी ज्ञान से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है

संस्थान के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अध्यापकों के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जिनके निर्देशों के अनुसार छात्र कार्य कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Cla3UiZyRQX/?igshid=MDM4ZDc5MmU=