
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुल्तानपुर मसाल जुलूस किया था ट्वीट , इधर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- एसपी सुल्तानपुर से मिलकर उठाई हमलावर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।
- पुलिस ने तैयार की मामले की स्क्रिप्ट फिर लिखी एफआईआर
सुल्तानपुर। मशाल जुलूस निकालने के दौरान सुल्तानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी परिसर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व मसाल जुलूस निकालने को लेकर झडप व लाठी चार्ज का मामला तूल पकड़ लिया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मसाल जुलूस के वीडियो को ट्वीटर पर डालते हुए मोदी सरकार व कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए तो सुल्तानपुर पुलिस ने मसाल जुलूस के दौरान मौजूद जिले के कद्दावर कांग्रेसियो पर गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज कर मामले को नया मोड़ दे दिया है। सीताकुंड चौकी प्रभारी शरदेंदु दुबे की तहरीर पर पुलिस ने स्क्रिप्ट तैयार करते हुए 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। वही दूसरी ओर आज पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा से कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर कोतवाल व अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई गई है।
जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक आवास पर शुक्रवार की रात पहुंचे। एसपी से मिलने वाले प्रमुख कांग्रेसियों में यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष वरुण मिश्रा, रोहित पाठक, जीशान अहमद, अधिवक्ता अनमोल बाजपेई, मनीष तिवारी, दयाशंकर दुबे, अनीश खान, मोहित तिवारी, राजेश तिवारी, योगेश प्रताप सिंह , सुब्रत सिंह सनी, विजयपाल , ओम प्रकाश दुबे समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी काफी गुस्से में देखें गए हैं। इन लोगों ने एसपी सोमेन वर्मा से कहा कि हम लोगों के ऊपर जो मारपीट की घटना को पुलिसकर्मियों द्वारा अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के मुताबिक कांग्रेसियों को आश्वस्त किया गया है कि हर हाल में उनको न्याय दिया जाएगा।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट ने मचाया हड़कंप
वहीं कांग्रेस नेता/यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही करार दिया है । ट्वीट के जरिए उन्होंने कांग्रेसियों पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि मशाल जुलूस निकलने के दौरान पुलिस ने जो बर्बरता की है। वह काफी निंदनीय है कांग्रेस के सिपाहियों को न तो डराया जा सकता है और लाठियों से सच दबाया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी भ्रष्टाचार छोड़ी है। प्रियंका गांधी के ट्वीट से कांग्रेसियों का हौसला बढ़ गया है।श्री राणा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से मिलकर हमने अपनी पीड़ा सुनाई है। जिसमें कोतवाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। जिन लोगों ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मशाल जुलूस निकालने से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
