Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव में पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला ने की एंट्री:-कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मिश्र के लिए मांगा जन समर्थन…

  • भाजपा-सपा पर पूर्व मंत्री ने बोला हमला
  • पूर्व मंत्री बोले भ्रष्टाचार का प्रमाण पत्र मिला है आज वो कर रहे हैं शिष्टाचार की बात

सुल्तानपुर में 11 मई को मतदान होना है। हर दल अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत झोक रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा व सपा पर हमला बोला। कहा, भ्रष्टाचारी आज किस मुंह से शिष्टाचार की बात कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी पर मीडिया से बात करते हुए अमेठी के कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री आशीष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सर्व धर्म समभाव की बात करती है, जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा जाति और धर्म की राजनीति करने वाले लोग जो हैं इनका हर तरीके से चरित्र-आचरण और व्यक्तित्व तीन का तीनों जनता के सामने बड़ा स्पष्ट हो गया है। भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने वाले दल और उनके प्रत्याशी आज जनता के सामने हैं।


  • भाजपा-सपा प्रत्याशी पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप

आशीष शुक्ला ने आगे कहा कि पूर्व का इतिहास उठाकर अगर मतदान से पहले यहां की जनता उठाकर अगर सोचेगी तो जितने भ्रष्टाचारी हैं जिनको भ्रष्टाचार का प्रमाण पत्र मिला है आज वो शिष्टाचार की बात वो किस मुंह से कर रहे हैं ये उनको अपने गिरेहबान में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा मेरा मतदाताओं से निवेदन है पांच साल बाद दोबारा मौका मिलेगा। आज एक संघर्ष शील नवजवान उनके बीच में है उसको मौका दें। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल दस वर्ष तो सपा प्रत्याशी सै रहमान पांच वर्ष तक नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर रह चुके हैं। दोनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और जांच में पुष्टि भी हुई थी।उधर दो दिन पहले आए सीएम ने विकास की बात नही की।जबकि विकास से पूरा नगर विकास से महफूज है।सांसद कीचड़ में फंस कर गिर गई।इतना घटिया विकास को आइना दिखाने के लिए काफी हैं।