Saturday, April 19, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में याद आए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद,शहर में निकली प्रभात फेरी..

  • सुल्तानपुर में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर निकली प्रभात फेरी
  • आजाद सेवा समिति ने निकाली प्रभात फेरी,किया माल्यार्पण

सुल्तानपुर।आज़ाद समाज सेवा समिति ने अमर शहीद चंद्र शेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाल कर समस्त शहीदो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

बस स्टेशन स्थिति शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के समक्ष विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि शहीदो की जयंती व बलिदान दिवस से आज के युवाओं को प्रेरणा लेकर गरीबों, असहायों की सहायता करना ही देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार देश के लोग जाति,धर्म और सम्प्रदाय में विभाजित होते जाते रहे हैं यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। इस बात को जहन में रखते हुए ही हमे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।

गोष्ठी में संस्था पदाधिकारी सराफत खान,गिरीश तिवारी बब्लू ,ओमप्रकाश गौड़, डॉ आशीष द्विवेदी, विजय यादव, सुरेश सोनी व सर्वेश कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी बिटिया मोहा तिवारी, मोहम्मद अहमद, विनोद पांडेय,अजय सिंह, मोहम्मद यूनुस,विकास यादव, सरदार जेपी सिंह, अनिल सिंह एडवोकेट, शिव शंकर सिंह एडवोकेट, अब्दुल मन्नान, अनुज सिंह, आशीष मिश्रा,धर्मेंद्र जायसवाल, बब्लू तिवारी, अशोक तिवारी, परात्मा अवस्थी,सुमित यादव, पवन शर्मा, मोहम्मद वसीम राजा, विनोद रावत, शैलेंद्र रावत, सरदार सतपाल सिंह, आलोक मिश्रा, मनीष सिंह मनोज, किसन चौराशिया, वैभव तिवारी, करुणेश मिश्रा, अनुपम दुबे, इमरान खान, धर्मेंद्र तिवारी ,बब्बन गाजी,राकेश वर्मा, विपिन यादव, विद्या प्रकाश शुक्ला, प्रभात मालवीय, आशीष तिवारी, घनश्याम जायशी,संतोष गुप्ता, परविंद यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।