Saturday, May 3, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार:-भाजपा नेता बोले भाजपा हमसे है हम भाजपा से नही…

  • सुल्तानपुर में भाजपा नेता ने भरी हुंकार,बोले सीएम योगी से कम नहीं है मेरी योग्यता- बृज भूषण
  • शेरे यूपी व पूर्व विधायक ने सामंतवादियो को ललकारा।
  • राष्ट्रप्रथम ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार, सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा।

सुलतानपुर।राष्ट्रप्रथम ब्राह्मण समाज सम्मेलन में यूपी सीएम पर खाटी भाजपाई ने ही हमला बोलते हुए आगामी चुनाव में नकारने की बात कही।जिसकी चर्चाएं आम हैं।इनके अलावा पूर्व विधायक व फायर ब्रांड नेता पवन पांडेय ने भी ललकारते हुए ब्राह्मणों को एक जुट करने की बात कही।ब्राह्मण वक्ताओं ने सिस्टम के विरूद्ध मोर्चा खोला।कई वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में निर्दोष ब्राह्मण अगर प्रताड़ित किया जाए तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

  • भाजपा नेता बृज भूषण बोले-हमसे भाजपा हम भाजपा से नही..

रविवार को आस्था हॉस्पिटल परिसर में ब्राह्मण समाज की तरफ से राष्ट्र प्रथम सभा का आयोजन किया गया।जिसके आयोजक मंडल में महिमा शंकर द्विवेदी,डा. केसी त्रिपाठी,आशुतोष पांडेय आदि रहे।जिसमे धनपतगंज के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पिछले 38 वर्षो से भाजपा में ही आसीन भाजपा नेता बृज भूषण मिश्र उर्फ शिवनायक ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ जी यूपी के सीएम बने तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को दलाल कहते हुए निर्देश दिए कि कोई थाने व किसी दफ्तर में नही जायेगा।योगी जी का यह फरमान बिल्कुल गलत था।हम सब दलाल है।आपको बता दूं कि योगी जी से कम मेरी क्वालिफिकेशन (योग्यता) नही है। मै भी अंचला पहन सकता हूं।ऐसे सीएम को नकारिए।

  • पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने ब्राह्मण समाज मे भरा ऑक्सीजन

पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने जोशीले भाषण के जरिए ब्राह्मण समाज में आक्सीजन भरने की कोशिश की। कहा कि जिस दिन ब्राह्मण समुदाय एकत्रित हो जाएगा उसी दिन उसका वजूद अपने आप कायम हो जाएगा।आये हुए ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठित होकर चलने का संकल्प दिलाया।श्री पांडेय ने समंतवादियो की राजनीति चौपट करते रहने की भी बात कही। ब्राह्मण समाज के चर्चित चिकित्सक डा. डीएस मिश्रा ने अपना अनुभव ही नहीं साझा किया बल्कि शिक्षक की भूमिका में दिखे और ब्राह्मण समाज को सैनिक तक कह डाला। कहा कि मदद करें य न करें पर इतना जरूर है कि बुराई करने से बचे।

डा.के.सी त्रिपाठी का एमएलसी टिकट काटने की चर्चा का विषय बना रहा।वही डा.त्रिपाठी ने ब्राह्मणों का हर संभव मदद करने की बात कही।राष्ट्रप्रथम ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिमाशंकर द्विवेदी,उपाध्यक्ष उग्रसेन पाण्डेय,अवधेश पाण्डेय,गोविंद नारायण पाण्डेय टांडा,हरिशरण शर्मा,ज्ञान पाण्डेय,अखिलेश तिवारी,मधुसूदन आचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय,पूर्व डीएफओ रामदुलार पाठक, भूषण मिश्र, राजेन्द्र शुक्ला, अरूण मिश्र, बालमुकुंद मिश्रा, बाबा आशीष पाण्डेय, महंत दूबे, रमेश मिश्रा, पं.रूपेश शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी महेशरगंज, सभासद अरूण तिवारी, प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अजय चतुर्वेदी नंदन समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।