Sunday, April 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी ने घर-घर जाकर गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां..

  • मोदी सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति को दिलाया उसका हक : संजय सिंह त्रिलोकचंदी
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने घर-घर संपर्क कर गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

सुलतानपुर।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का अन्तिम दिन है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी (Bjp neta Sajay singh trilok chandi) ने महाजनसम्पर्क अभियान के तहत इसौली विधानसभा के शिवनगर मंडल के शक्ति केंद्र ऊंचागांव में रामपुर मठा बूथ संख्या 269 पर घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन मांगा और लोगों से टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल कराया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने लोगों को मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का पत्रक दिया और लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा मोदी सरकार ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को उसका हक दिलाने का काम किया है।भाजपा सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।सरकार ने बिना भेदभाव चौतरफा व सबका विकास किया है।इस मौके पर बजरंग नरायण दूबे, राम बहादुर सिंह,राम नरेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।