Monday, April 28, 2025
Light
Dark

Sultanpur News:+तौल बंद होने से नाराज हुए गन्ना किसान, दबंगों के डर से ठेकेदार ने ढुलाई का कार्य किया बंद..

Report:-Durga Prasad Sultanpur

  • गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद, किसान परेशान

जयसिंहपुर सुलतानपुर। बिरसिंहपुर गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले दो दिन से गन्ने को ढुलाई न होने से बंद है। जिससे ठंड में बड़ी संख्या में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। केंद्र पर कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर गन्ने लादकर किसान दिन-रात बिताने के लिए मजबूर हैं। दूसरी ओर मजदूरों का भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

किसान प्रेम नारायण पाण्डेय, राहुल सिंह, सुधीर सिंह, राज बहादुर यादव आदि किसानों ने कहा कि दो दिनों से ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर केंद्र पर पहुंचे है। गन्ने का तौल नही हो रहा है। विभागीय अधिकारी भी मौन बने बैठे है। उनके गन्ने सूख रहे हैं। ऐसे में दोहरी मार पड़ रही है। अगर समय से गन्ना का तौल नहीं होगा तो गन्ना सड़क पर उतारने को बाध्य होंगे।

बिरसिंहपुर क्रय केंद्र ठेकेदार शैलेंद्र प्रताप पाण्डेय ने बताया की बीते शुक्रवार को चीनी मिल के गेट पर मेरे ड्राइवर को कुछ दबंगों द्वारा रंगदारी न देने पर उसे जबरन मारा पीटा गया था। जिसकी शिकायत मुख्य गन्ना अधिकारी से की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। जब तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होगी तब तक क्रय केंद्र पर ढुलाई का कार्य बंद रहेगा।

वही इस प्रकरण में मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान द्वारा गोसाईगंज थाना में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।इस संबंध में गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने बताया की शिकायती पत्र मिली है, जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।