
- श्री पंचवटी सीताराम आश्रम से पधारे है कथा व्यास
- संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन।
अयोध्या।श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य रविशंकर महाराज ने कहा कि भगवान की भक्तों के साथ ही राक्षसों पर भी राम कृपा होती है। कथा की मनोहर छवि व सजीव चित्रण ने भक्तो का मन मोह लिया। उन्होंने यह भी कहा जब मन मे राम आ जाते हैं तो जीवन राम मय हो जाता है।
कथा शालिग्राम पूजन के बाद सायं 4 बजे से शुरू हुई। कथा के तीसरे दिन कथा पंडाल में सैकड़ो की संख्या में श्रोताओ की भीड़ उमड़ी।कथा प्रभारी संजीव श्रीवास्तव व प्रबन्धक अशोक शुक्ला ने बताया कि राम नवमी उत्सव कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे है।आश्रम में भंडारे के साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।कथा का संचालन 2 अप्रैल तक एवम 3 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न होगा।