Wednesday, June 18, 2025
Light
Dark

सुलतानपुर में मंडलायुक्त गौरव दयाल बोले वी सी रूम के लोकार्पण से प्रशासन व जनता को मिलेगा लाभ

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित एनआईसी भवन एवं वी.सी. रूम का किया गया लोकार्पण।

सुलतानपुर।एनआईसी भवन के लोकार्पण से प्रशासन व यहां की जनता को लाभ मिलेगा।ये बातें मण्डलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल ने लोकार्पण के दौरान कही।जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह,सीडीओ अंकुर कौशिक,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला,वैशाली चोपड़ा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित एन.आई.सी. भवन एवं वी.सी. रूम का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। आयुक्त द्वारा नये बने एन.आई.सी. भवन व वी.सी. रूम के सम्बन्ध में कहा गया कि इससे सुलतानपुर प्रशासन व यहां की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कार्य हेतु जिलाधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के कार्यकाल में कलेक्ट्रेट परिसर का पहले से बेहतर सौंदर्यीकरण हुआ है। आयुक्त द्वारा निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के.के. मिश्रा, सहायक अभियन्ता आलोक कुमार की सराहना की।इस अवसर पर एडीएम(वि0/रा0) एस. सुधाकरन, ASP अखण्ड प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी,सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, सीओ सिटी प्रशान्त सिंह सहित अन्यसम्बन्धितगण उपस्थित रहे।