Saturday, August 23, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में बेटी के जन्म पर परिवार ने की अनोखी पहल:-दर्जनों ग्रामीणों को कराया अयोध्या धाम का दर्शन ..

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मंडल अध्यक्ष अयोध्या अनुराग द्विवेदी ने दर्जनो बस व बोलरो को किया रवाना।

धनपतगंज,सुल्तानपुर। कन्या के जन्म पर भले ही परिवार व रिश्तेदार नाखुश रहते हो। यहां तो परिवार में लड़की का जन्म होने पर लक्ष्मी का आगमन मान युवा समाजसेवी ने ऐसी मिसाल कायम की जिसकी चर्चा परिवार व गांव में ही नही समूचे जिले में हो रही है।यह तभी संभव हुआ जब परिवार के मुखिया ने संस्कारवान बनाया।दर्जनों बस व बोलेरो से सैकड़ो ग्रामीणों को अयोध्या धाम की यात्रा पर निकल अनोखी पहल की अलख जगा दी है।

मंगलवार को सुबह नौ बजे श्रीराम अयोध्या धाम यात्रा का आयोजन धनपतगंज ब्लाक के चंदौर गांव में देखने को मिला।कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,अंजनी तिवारी,धर्मात्मा सिंह,अरुण सिंह का स्वागत राम नामी गमछा व प्रतिमा भेंट कर किया गया।वरिष्ठ पत्रकार श्री द्विवेदी ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए वाहनों को रवाना किया।

यह आयोजन गांव निवासी डा. प्रमोद सिंह के बेटे युवा समाजसेवी रणंजय सिंह ने कर दिखाया है।रणंजय सिंह को प्रथम पुत्री ने जन्म 06 सितंबर को लिया।दोनो दंपत्ति ही नही पूरा परिवार खुश है।ये कन्या के जन्म पर यही नहीं रुके उसे यादगार बनाने के लिए अयोध्या रामजन्म भूमि यात्रा पर करीब06 बस,20 बोलेरो,कार से करीब 500 ग्रामीण को लेकर निकलने की योजना बना डाली।भगवान श्री राम के जय घोष होता रहा।

अयोध्या दर्शन के बाद महा प्रसाद का भी आयोजन

दर्शन के बाद अयोध्या में महा प्रसाद का भी आयोजन हैं।इस परिवार से सभी को सीख लेनी चाहिए।यात्रा में प्रमुख रूप से वशिष्ठ नारायण मिश्र,बृजेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण का विशेष योगदान रहा। केंद्र व प्रदेश सरकार भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित करने का काम कर रही है।इस अभियान को इस अनोखी पहल से जागरूक करने का काम किया हैं।