Thursday, July 3, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मंडल स्तरीय महा सम्मेलन का हुआ आयोजन…

-अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मंडल स्तरीय महा सम्मेलन का हुआ आयोजन।

सुल्तानपुर।समूचे प्रदेश में आ रही फार्मासिस्टो की समस्याओं और पीपीआर 2015 को लागू कराने पर जोर दिया गया अगर सरकार जल्द से जल्द पीपीआर 2015 को लागू नहीं करती है तो समूचे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।ये बाते रविवार को रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मंडल अयोध्या की तरफ से सुल्तानपुर मे आयोजित महा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कही।महासम्मेलन में मंडलीय टीम का गठन किया गया।

जिसमे आलोक पाण्डेय को मण्डल अध्यक्ष, राजन सिंह को मण्डल महा सचिव तथा अमरजीत राम को टीचर विंग का मंडल अध्यक्ष, रोहित शर्मा को टीचर विंग मण्डल उपाध्यक्ष तथा रवीश मौर्य को टीचर विंग जिलाध्यक्ष और जैद खान को सुल्तानपुर जिला का आईटी सेल का अध्यक्ष बनाया गया ।
इस मौके पर विनीत कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव, ब्रजेश सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारणी, लोकेश कुमार प्रदेश प्रभारी, रजत कुमार राय प्रदेश संगठन प्रभारी, शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष, नागेन्द्र शुक्ला प्रदेश महासचिव, रविकांत पाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रशांत सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष,राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वजीत पांडेय प्रदेश प्रवक्ता, सुधीर राय प्रदेश प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।मीटिंग का संचालन नागेंद्र शुक्ला ने किया। मीटिंग में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह ने आए हुए सभी फार्मासिस्ट साथियों का स्वागत किया।