Wednesday, March 25, 2026
Light
Dark

सुल्तानपुर में पेट्रो ईधन पर सख्त दिखे जिलाधिकारी,पूरे जनपद में अफसरों से कराया आकस्मिक निरीक्षण

सभी पेट्रोल पंपों पर है डीजल पेट्रोल,घबराने की जरूरत नही।
जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में समस्या पर आपूर्ति विभाग के अफसरों को दे जानकारी।

सुलतानपुर(दस्तक भारत न्यूज)।जिलाधिकारी कुमार हर्ष पेट्रो ईंधन को लेकर सख्त दिखाई दिए।ग्राहको को परेशान करने की सूचना को संज्ञान में लेकर एक साथ पूरे जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंपों की हकीकत पता करने के फरमान पर सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार,नायब,सीओ जा धमके।जिससे ग्राहको राहत मिल गई है।
डीएम निर्देश के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता व आपूर्ति के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा गौरव फिलिंग स्टेशन, रतनपुर, हाजी शराफत उल्ला अमहट, सूर्या फिलिंग स्टेशन कस्बा कूरेभार, अवध फिलिंग स्टेशन अमहट, गोल्डन फिलिंग स्टेशन अमहट पहुंच गए।एसडीएम बल्दीराय प्रवीन कुमार द्वारा हमारा पेट्रोल पम्प, बहुरावा बल्दीराय, एसडीएम लम्भुआ प्रीति जैन द्वारा रिलायन्स बीपी लि0 पम्प हनुमानगंज, शक्ति पेट्रोलियम पखरौली, हमारा पम्प, ज्वाला फ्यूल्स शंकरपुर, शुक्ला तेल आपूर्ति केन्द्र लम्भुआ, उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी द्वारा पाठक फ्यूल कादीपुर, सिंह एण्ड ब्रास कादीपुर व उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर द्वारा बीपीसीएल पेट्रोल पम्प बरौसा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध पाया गया।सभी के द्वारा आम जनमानस/उपभोक्ताओं से अपील की गई कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। कृपया जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल/डीजल प्राप्त करें। किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे भ्रामक खबरों से बचे, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारु बना रहे। उपभोक्ताओं का सहयोग इस व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।यदि डीजल व पेट्रोल प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में स्थापित कन्ट्रोल रुप के मोबाइल नम्बर- 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर सम्पर्क करते हुए तत्काल अपनी समस्या बता सकते हैं।


सोशल मीडिया पर डीएसओ बता रहे पर्याप्त है पेट्रो ईंधन,जबकि हकीकत में नहीं मिल रहा डीजल पेट्रोल

जिले में पेट्रोल पम्प डीजल पेट्रोल डंप कर रहे है। डीएसओ के आदेश के बाद भी ग्राहक परेशान है।जब पेट्रो ईंधन की किल्लत की खबरे वायरल होने लगी तो डीएसओ जीवेश मौर्य बिना तहकीकात किए अफवाह न फैलाने की नसीहत दे डाली।बानगी के तौर पर इनके दफ्तर से सबसे नजदीक सरला पेट्रोल पंप ही बंद है।फोटो हकीकत बताने के लिए काफी है।कुछ देर पहले सपा विधायक अनूप सांडा का भी ब्रेक था।हद तो तब है ग्राहकों की कंप्लेन के बाद भी न खुलवाकर नजरंदाज किया जा रहा है।इसके बावजूद महकमे के साहब मानने को तैयार नहीं है।देर शाम महावीर फीलिंग केंद्र बंद हो गया।जिससे अनूप संडा व सरला फीलिंग स्टेशन पर भीड़ अत्यधिक थी।सबको तो पेट्रोल डीजल मिल पाना मुश्किल है।