Friday, June 20, 2025
Light
Dark

सुल्तानपुर की दलबीर कौर बनी कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की महिला प्रभारी..

  • महिला व्यापारियों की कोई सुध लेने वाला नहीं – दलबीर कौर।
  • महिला व्यापारियों की आवाज बनेगा उद्योग व्यापार मंच।

दस्तक भारत ब्यूरो,सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच में दलबीर यादव एडवोकेट को महिला मोर्चा प्रभारी जिम्मेदारी दी गई।बैठक कर स्वागत किया गया।मंच के ज़िलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक श्रीराम नगर कॉलोनी में सम्पन्न हुई।जिसमें जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने महिला मोर्चा प्रभारी के रूप में एडवोकेट दलबीर कौर का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर कोर कमेटी के सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की।जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने अपनी सन्तुष्टि प्रदान करते हुए दलबीर कौर को महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया।

कौन है दलबीर यादव

बताते चले दलबीर कौर यादव सैम इंटरप्राइजेज कूरेभार की ऑनर है और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।इनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ पंजाब से हुई।उच्च शिक्षा में एम कॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल है।साथ ही साथ कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना में शिक्षिका के रूप में और वर्धमान कंपनी में एक्सपोर्ट अधिकारी के पद पर भी रह कर सेवा दे चुकी है।

दलबीर कौर ने मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समाज में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, व्यापार जगत में भी महिलाए अपना उच्चतम स्थान बना चुकी है परन्तु कही कहीं जानकारी के अभाव में और महिला समझ कर भ्रष्ट अधिकारी और अराजक तत्वो द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है।उन महिला व्यापारियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। मैं उन पीड़ित महिलाओं की आवाज़ बनकर उनको न्याय दिलाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगी।इसी क्रम में महिला मोर्चा की सरिता श्रीवास्तव और बबिता जैन ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।मण्डल अध्यक्ष अशोक कसौंधन की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने प्रमाण पत्र भी सौंपा।इस कोर कमेटी बैठक में बृजेश खत्री ,रवि सोनी ,अश्वनी वर्मा ,राजीव श्रीवास्तव ,अशोक दिव्या ,सुधीर गुप्ता ,हरिशंकर गुप्ता, मनोज जैन ,मानिक लाल दिनेश यादव आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।